Twitter पर खुद का मजाक बनने के खिलाफ कुछ ऐसे एक हुईं सोनम, सोनाक्षी और प्रियंका
ऐसा हुआ था वाक्या
आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मुंबई में मांस पर लगाए गए प्रतिबंध को महिला विरोधी बताते हुए ट्वीट कर दिया था। उनके उस ट्विट पर कुछ लोगों ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की थी। कुछ लोगों ने तो उनको बेवकूफ कहकर भी संबोधित किया था। उनको लेकर ट्विटर पर लिखा था कि सोनम कपूर के लिए मांस पर लगाया गया प्रतिबंध महिला विरोधी है। ये बहुत ही बेकार कटाक्ष लगता है। वहीं किसी ने ये भी लिखा कि असल में आलिया इसकी तुलना में अब ज्यादा समझदार लग रही हैं. सच में. आलिया तो बेहतर हो गई हैं।
सोनम ने दिया जवाब
इसको लेकर सोनम ने लिखा कि बदमाशों, मजाक और आपको नीचा दिखाने वाले लोगों के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाएं। सोनम के ऐसी प्रतिक्रिया का सनी लियोनी ने समर्थन किया है। इसको नेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उस तरह का साहस जुटाने से मजबूती व आलोचनाओं का सामना करने की क्षमता का निर्माण होता है। इसके इतर सोनम कपूर ने ये भी सलाह दी कि लोग बड़ी संख्या में इंटरनेट पर मजाक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोग खुद के लिए आवाज उठाने का साहस दिखाएं।
सोनाक्षी और प्रियंका ने दिया साथ
हाल ही में जोर-शोर के साथ चल रहे मांस प्रतिबंध के मामले पर सोनाक्षी के ट्वीट से भी लोग खासे नाराज हुए थे। उस समय सोनाक्षी ने ये लिखा था कि यह एक स्वतंत्र देश है। बैनइस्तान में आपका स्वागत है। उनका मतलब भारत है। उनके ट्वीट को लेकर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। उन आलोचनाओं का इन एक्ट्रेसेस ने खुलकर जवाब दिया। वहीं सोनाक्षी से खुश होकर सोनम ने लिखा कि उन्हें सोनाक्षी पर गर्व है। गर्व इसलिए है कि उन्होंने कोई विचार रखने का साहस दिखाया। प्रियंका चोपड़ा ने भी उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया।