'बेवॉच' की शुटिंग पड़ी भारी, घायल हुई प्रियंका चोपड़ा
फर्स्ट एड किट की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने इस खबर को खुद अपने फैन्स के साथ शेयर किया। उन्होनें इंस्टाग्राम के अपने अकांउट पर एक फोटो शेयर की जिसमें फर्स्ट एड किट और कुछ दवाइयां दिख रहीं हैं। इस फोटो के साथ प्रियंका ने एक कैप्शन भी लिखा है, 'काम की चोटों का इलाज'। हालांकि प्रियंका की ये चोट मामूली है, जिसके उपचार के बाद वो दोबारा से अपनी शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। तो उनके फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका काफी लंबे समय से इंडिया से बाहर विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बीच में वो पद्म पुरस्कार के समय इंडिया आई थीं।
सुपरस्टार्स के साथ प्रियंका
बेवॉच' में प्रियंका विक्टोरिया नाम के किरदार में नजर आएगी। फिल्म में उनके साथ कई जाने माने हॉलीवुड स्टार्स जैसे ड्वेन जॉनसन, जैक एरॉन, जॉन बास, केली रोहरबैच, एलैक्जैंड्रा डाडारियो भी नजर आएंगे। ये फिल्म 90 के दशक में हिट रहे टीवी सीरीज 'बेवॉच' पर बेस्ड है।