लेबर डे पर शहर में हुए तमाम आयोजन, सुविधाओं की दी जानकारी

ALLAHABAD: लेबर डे के मौके पर शहर में तमाम आयोजन किए गए। इस दौरान उप श्रमायुक्त कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने असंगठित क्षेत्र के श्रम से संबंधित अधिनियम, योजनाओं की जानकारी दी। इंद्रजीत सिंह ने बाल श्रम विद्यालय की दो छात्राओं रीता व वैष्णवी को नेपाल में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्हें ट्राफी व सौ-सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

गिनाए मजदूरों के बलिदान

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के आहवान पर जनपद अध्यक्ष अजय भारती के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकागों में हुए मजदूर आंदोलन में कुर्बानी गिनाई गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उप्र की ओर से श्रम हितकारी केंद्र में हुई बैठक की अध्यक्षता आरपी पांडेय ने की। आम आदमी पार्टी द्वारा श्रमिक विकास संगठन की ओर से प्रीतमनगर में मजदूरों की हितों पर चर्चा की गई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व श्रमिक शिक्षा अधिकारी हरीसिंह रहे।

इन्होंने ने भी मनाया मजदूर दिवस

उप्र राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ की ओर से श्रमायुक्त कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं हिंद मजदूर सभा उप्र की ओर से मजदूरों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी हुई। संस्था के प्रसेन ने आठ घंटे काम, आठ घंटे आराम व आठ घंटे मनोरंजन का नारा दिया। पतंजलि ऋषिकुल में श्रमिकों के सम्मान के लिए थैंक्यू कार्ड दिए। प्रधानाचार्य मोनिका दत्ता ने श्रमिकों के प्रति आदर भावना के लिए बच्चों को जागरुक किया। सेंट जोसफ कॉलेज ग‌र्ल्स विंग में बच्चों ने श्रमिकों के सम्मान में गायन व भाषण प्रस्तुत किए। उनको हैंडमेड कार्ड के जरिए सम्मान जताया गया।

Posted By: Inextlive