हाथ मिलाकर अभिवादन करने का तरीका पूरे दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। जब भी लोग किसी से मिलते हैं तो वे गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते यानी कि हैंडसेक जरूर करते हैं। हालांकि इस पॉपुलर स्‍टाइल को दुनिया में अलग अलग तरीके के साथ फॉलो किया जाता है। हर देश का अपना अपना रिवाज है। ऐसे में आइए जानें दुनिया के इन देशों में कैसा है हाथ मिलाने का रिवाज...


यूएस:यूएस में हाथ मिलाते समय खुद का परिचय देना होता हैं। यानी की अपना नाम बताना जरूरी होता है।ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं को पुरुषों से हाथ मिलाते समय पहले हाथ बढ़ाना होता है। यहां महिलाएं महिलाओं से हाथ नहीं मिलाती हैं।मोरक्को:यहां पर सेम जेंडर के लोग ही एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं।रूस:यहां पर आदमी महिलाओं से हाथ्ा नहीं मिला सकते है। बिजनेस मीटिंग्स में पुरूषों द्वारा हाथ मिलाने की जगह महिलाओं को हाथ पर किस करने का रिवाज है।चीन: चीन में सबसे पहले सबसे बुजुर्ग के साथ हाथ मिलाया जाता है। यहां पर पहले डायरेक्ट आई कांटैक्ट नहीं किया जाता है। इस दौरान पहले थोड़ा सजदे की स्टाइल में झुका जाता है। यूनाइटेड किंगडम:यहां पर हल्के से हाथ मिलाने के बाद ज्यादा क्लोज होकर बात नहीं की जाती है।थाईलैंड:


यहां पर हाथ मिलाने वाले दोनों कैंडीडेट की हथेलियों के साथ सीने मिले होने चाहिए और दोनों ही सजदे की स्टाइल में होने चाहिए। इसके बाद वापस पअनी पोजीशन में खड़े हो जाना चाहिए।फ्रांस:यहां पर हाथ थोड़ा जल्दी और काफी स्मूथली मिलाए जाते हैं।स्वीट्जरलैंड:

यहां पर हाथ मिलाने के बाद यहां पर नाम बताना जरूरी होता है। इस दौरान नाम के आखिरी में मिस्टर एंड मिसेज लगाना जरूरी होता हैं।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra