- असंतुष्ट भाजपा विधायक ने बयां किया दर्द, खेद भी जताया, विपक्ष पर साधा निशाना

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : सरकार की अनदेखी से नाराज भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सदन में बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपना दर्द बयां किया और अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगाया। अधिकारियों को कोसने के अलावा उन्होंने सदन में गत दिवस घटित घटना के लिए खेद भी व्यक्त किया। सीएम पर भरोसा जताते हुए न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई।

अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप

विपक्ष ने बुधवार को भी नंदकिशोर प्रकरण को गरमाने की कोशिश की परंतु सत्तापक्ष से कोई समर्थन नहीं मिला। मंगलवार को चार घंटे से अधिक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के केंद्र बिंदु रहे विधायक नंद किशोर बुधवार को देर से (करीब साढ़े 12 बजे) सदन में पहुंचे। सबकी निगाहें उन्हें तलाश रही थी। प्रश्नकाल और निधन के निर्देश का समय समाप्त होने के बाद नंदकिशोर को अपनी बात कहने का मौका मिला। नंदकिशोर ने संयत ढंग से अपनी बात रखी। गत दिवस की घटना पर खेद जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमानदार बताया।

सीएम की तारीफ, सपा-बसपा को कोसा

मंगलवार को देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से वार्ता के बाद नंदकिशोर के तेवर पूरी तरह बदले हुए दिख रहे थे। उन्होंने गाजियाबाद जिले में माफिया और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस गठजोड़ का विरोध करने के कारण ही उन्हें अपराधी घोषित किया जा रहा है। खुद पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज कराने को झूठ करार देते हुए उन्होंने कहा कि उन पर केवल तीन मुकदमे दर्ज हैं जो राजनीतिक कारण से हैं। उन्होंने सपा बसपा पर भ्रष्टाचार व अपराधियों को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया तो उनके समर्थन में कल से हल्ला मचा रहे विपक्षियों के चेहरे फीके पड़ गए।

Posted By: Inextlive