-विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

-प्रधानमंत्री से विश्वविद्यालय की मान्यता खत्म करने की मांग की

Mawana : विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए यूनिर्विसटी के छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज लगाने मांग की।

राष्ट्र विरोधी गतिविधि का केंद्र

इससे पूर्व कार्यकर्ता संगठन कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां नगर मीडिया प्रमुख दीपक धमीजा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पूर्व में भी राष्ट्रीय समाज विरोधी कार्यों में लिप्त रहा है और इस बार भी अभिव्यकित के नाम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय आंतकवादी अफजल गुरु की बरसी मना रहा है।

खत्म की जाए मान्यता

देश विरोधी व पाकिस्तान ¨जदाबाद के नारे लगाये जो इस राष्ट्र विरोधी विश्वविद्यालय की वामपंथी विचारधारा का परिचायक है। ऐसे भारत विरोधी लोगों की नागरिकता खत्म कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके जेल में डाल देना चाहिए। भारत में प्रत्येक व्यक्ति के टेक्स से चलने वाला विश्वविद्यालय पर भी तत्काल रोक लगाकर उसकी मान्यता खत्म कर देनी चाहिए।

ठोस कार्रवाई की मांग

उन्होंने मांग की कि माननीय प्रधानमंत्री इस पर शीघ्र संज्ञान लेकर इसके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही करें। देश की सर्वोच्च अदालत से भी अनुरोध किया कि इस प्रकरण का स्वत: संज्ञान लेकर ऐसे गद्दारों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाए। बैठक के बाद कार्यकर्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का पुतला लेकर हाइवे स्थित सुभाष चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन कर पुतले का दहन किया गया।

Posted By: Inextlive