GORAKHPUR: आरआरबी दफ्तर के सामने रेलवे भर्ती को लेकर कैंडिडेट्स ने सोमवार सुबह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स में राजन गुप्ता, एसए त्रिपाठी, गौरव कुमार, अभिषेक, अभिमन्यु सिंह, राजेंद्र, शशांक, मनीष कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, गौरव कुमार ने बताया कि आरआबी की तरफ से लगभग 90 से 95 प्रतिशत भर्ती प्रक्रिया में वैकेंसी पर चयनित कैंडिडेट्स का पैनल सहित नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। आरआरबी गोरखपुर ने अभी तक 1764 में मात्र 150 तकनीशियन का पैनल जारी किया है। पिछले चार महीने में पारदर्शिता नहीं बरती गई। जिससे कैंडिडेट्स के मन में धांधली की आशंका बनी हुई है।

आरआरबी गोरखपुर की तरफ से अधूरा पैनल 30 अगस्त को जारी किया गया। फिर भी पिछले 4 महीने में अभी तक कैंडिडेट्स का मेडिकल अनफिट लिस्ट नहीं जारी किया गया। जबकि सभी आरआबी ने अपने वेबसाइट पर अनफिट दे दिया है। आरआबी गोरखपुर के चेयमैन और सीपीओ आफिस द्वारा एएलपी वैकेंसी 1681 हैं, लेकिन अभी तक 1377 कैंडिडेट्स का पैनल आया है। इसमें से 1099 कैंडिडेट्स की ही ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू हुई। बाकी बची एएलपी की सीटों पर कुछ भी कंफर्म नहीं है। जिससे तकनीशियन पैनल में अकारण विलंब हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के साथ सभी चयनित कैंडिडेट्स का पैनल तत्काल जारी किया जाए।

Posted By: Inextlive