- कॉलोनी के लोगों ने लगाया मैनेजमेंट पर लगाया अनदेखी का आरोप

- मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कॉलोनी के लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

HARIDWAR: आरोग्यम सिटी में रहने वाले लोगों ने आरोग्यम सिटी मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लैट खरीदने के समय तय फ्ख् शर्तो में से अभी तक कोई भी शर्त पूरी नहीं की गई है। भूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को हो रही परेशानी

बुधवार को आरोग्यम सिटी में रहने वाले लोगों ने आरोग्यम रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आरोग्यम सिटी मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने कहा कि मामले को लेकर मैनेजमेंट को कई बार लिखित में शिकायत दी गई है। लेकिन, उनकी शिकायतों की अनदेखी की गई है। कहा कि बहादराबाद पुलिस व डीएम को भी मामले से अवगत कराया गया है। लेकिन, पुलिस व प्रशासन की तरफ से भी कोई मदद नहीं मिली है। कहा कि मैनेजमेंट द्वारा शोषण किया जा रहा है। आए दिन फ्लैट्स में बिजली और पानी की समस्या बनी रहती है जिससे यहां पर रहना दूभर हो गया है। कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उपभोक्ता फोरम में की शिकायत

हेमतलाल वेगड़ ने बताया कि उनका फ्लैट दो साल से अधूरा है। साथ ही बिल्डर के द्वारा फर्जी बिल भी भेजा जा रहा है। जिसके खिलाफ आरोग्यम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया है। इसकी सुनवाई क्फ् जून को होनी है। इस वजह से उन्हें जानबूझकर और परेशान किया जा रहा है। इधर, आरोग्यम सिटी के सेल्स वाइस मैनेजर राजेश मेहता का कहना है कि हमने अपने ब्रोशर में फ्ख् शर्ते रखी थी। जिसमे से कुछ शर्ते पूरी भी कर दी गई हैं। बाकी को भी जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। नागरिकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। प्रदर्शन करने वालो में मांशी मिश्रा, पुष्पा वात्सल्य, खेम अरोरा, चंद्रशेखर कोहली, हिम्मत लाल, प्रीति त्रिपाठी, ममन गुप्ता आदि शामिल थे।

Posted By: Inextlive