-मसीही समुदाय ने श्रद्धा से मनाया गुड फ्राइडे, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

-चर्चेज में हुए स्पेशल प्रेयर में बड़ी संख्या में शामिल हुए क्रिश्चियन फैमिली के लोग

VARANASI

हजारों साल पहले इंसानियत के दुश्मनों ने प्रभु यीशु को सूली पर लटका दिया था। प्रभु यीशु को मिले उस दर्द की टीस शुक्रवार को अकीदतमंदों के चेहरों पर आंसुओं के शक्ल में उभरी। दुनिया को प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को मिले उस यातना के दर्द को हर किसी ने महसूस किया। इस अवसर पर चर्चेज में स्पेशल प्रेयर का आयोजन हुआ। अलग-अलग चर्चेज में हुई प्रार्थना सभाओं में पादरियों ने यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने के दौरान उनके द्वारा दिये गए सात वचनों का संदेश सुनाया।

निकली क्रूस यात्रा

कैंटोन्मेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च में हजारों साल पहले हुई इस क्रूर घटना को याद करते हुए क्रूस यात्रा निकाली गयी। यात्रा में शामिल हर किसी की आंख इस मौके पर नम हो उठी। क्रूस यात्रा में शामिल लोगों ने प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाये जाने के दौरान दी गई यातनाओं को पूरी शिद्दत से महसूस किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विशेष भक्ति गीतों का भी आयोजन किया गया। कैंटोन्मेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च में फादर युजीन जोसफ, लाल गिरजाघर में पास्टर सैम जोशुआ सिंह, सेंट पॉल चर्च सिगरा में रेव्ह संजय दान, सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में रेव्ह न्यूटन स्टीवंस, केथेड्रल महागिरजाघर में फादर विजय आनंद राज, बेथेल फुल गास्पल चर्च महमूरगंज में रेव्ह अरविंद थॉमस, चर्च ऑफ बनारस में रेव्ह बैन जॉन व तेलियाबाग चर्च में रेव्ह आदित्य कुमार की अगुआई में प्रार्थना सभा संपन्न हुई।

फिर से जी उठेंगे प्रभु

गुड फ्राइडे के दिन गोलगाता की पहाड़ी पर खोपड़ी नामक स्थान पर प्रभु यीशु को क्रूस पर लटकाया गया था। नौ बजे प्रभु को क्रूस पर लटकाया गया और क्ख् बजे तक उन्होंने तीन संदेश दिये। उसके बाद तीन बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इस दौरान उन्होंने चार वचन कहे। इसके तीन दिन बाद रविवार को प्रभु यीशु जी उठेंगे। मसीही समुदाय के लोग प्रभु के जी उठने की खुशियां मनायेंगे। चर्चेज में प्रेयर का आयोजन होगा। लोग एक दूसरे को ईस्टर खिलाकर शुभकामनाएं देंगे। चर्चेज को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा। भोर में लोग अपने हाथों में कैंडिल लेकर गीत गाते हुए चर्च की ओर जायेंगे।

Posted By: Inextlive