हर कोई है हादसे का जिम्मेदार
हर कोई है हादसे का जिम्मेदार
VARANASI : कैंट रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर की बीम ढहने के हादसे को लेकर दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने सवाल किया था कि हादसे का जिम्मेदार कौन? इस सवाल पर बड़ी संख्या में सम्मानित रीडर्स ने अपने व्यूज शेयर किए। किसी ने कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार माना तो किसी ने शासन-प्रशासन को। कुछ ने जनता का ही जिम्मेदार ठहराया। सबके व्यूज में हासदे के पीछे की लापरवाही के पीछे का गुस्सा साफ झलका। देखिये कि किसने क्या कहाजिला प्रशासन दोषीघटना के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन दोषी है। कायदे से इस तरह का काम दिन में होना ही नहीं चाहिए था। रात में रास्ता बंद करके होना चाहिए था। इसमें संबंधित विभाग के अफसर और ठेकेदार भी दोषी हैं।- शुभम कुमार सेठकार्यदायी संस्था जिम्मेदारघटना के लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है जो बेहद लापरवाही के साथ काम कर रही थी। यदि कार्यदायी संस्था के लोग जरा भी एहतियात बरतते तो शायद ये हादसा नहीं होता। लोगों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।
- मोनूट्रैफिक पुलिस जिम्मेदारमेरी नजर में कार्यदायी संस्था सेतु निगम के इंजीनियर्स के साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार है। एसएसपी कार्य में लापरवाही के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ एफआईआर भी करा चुके हैं। फिर भी उन्होंने सबक नहीं लिया।
- आलम अंसारीप्रशासन ही जिम्मेदारघटना के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। इसके अलावा हादसे में मारे गए लोगों की जान जाने के लिए प्रशासन ही जिम्मेदार है। घटना स्थल पर लापरवाही से काम किया जाना और हादसे के बाद देर से राहत इंतजाम लोगों के लिए मौत का सबब बना।- शिवांगी पाण्डेयसेतु निगम के अफसर, इंजीनियर और ठेकेदार जिम्मेदारहादसे के लिए सिर्फ और सिर्फ सेतु निगम के अफसर, इंजीनियर और ठेकेदार जिम्मेदार हैं। उस रास्ते पर चलते हुए ही महसूस किया जा सकता है कि कितनी ज्यादा लापरवाही से काम हो रहा था। इसकी मिसाल हर जगह आपको नजर आएगी।- राहुल शर्माठेकेदार और लेबर जिम्मेदारफ्लाईओवर हादसे के लिए मौके पर काम कर रहे ठेकेदार और लेबर जिम्मेदार है। साथ ही सेतु निगम के अफसर भी जिम्मेदार हैं जो इतने महत्वपूर्ण काम के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम भी गए थे मुआयना करने। ना जाने क्या देख के लौट गए थे वो।- अंकित मिश्रासरकार भी कहीं न कहीं जिम्मेदारमेरी नजर में इंजीनियर और ठेकेदार इस हादसे के जिम्मेदार हैं। सरकार भी कहीं न कहीं जिम्मेदार है क्योंकि उनकी मॉनिटरिंग में ये क्यों नहीं पकड़ा गया कि वहां इतनी लापरवाही के साथ काम हो रहा है। कायदे से पहले ही लापरवाही रोकी जानी चाहिए थी।
- रंजना विश्वकर्मासिविल इंजीनियर इस मामले में पूरी तरह जिम्मेदारप्रोजेक्ट में लगे सिविल इंजीनियर इस मामले में पूरी तरह जिम्मेदार हैं। सेतु निगम के इंजीनियरों को क्यों नहीं समझ आया कि खतरा है या नहीं। उन्हें तो सबसे पहले समझ आना चाहिए था कि काम कितना खतरनाक है और हादसा हो सकता है या नहीं।- अनिकेत कुमार गुप्तासेतु निगम ही पूरी तरह से जिम्मेदारसेतु निगम ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। पहले ही ट्रैफिक रोक कर कार्य किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। कम से कम इस हादसे से सबक लेते हुए अब भविष्य में सुरक्षा मानकों के साथ ही काम किया जाना चाहिए।- संजय सुरानावो लोग भी जिम्मेदार है जो घटिया क्वॉलिटी का मैटेरियल सप्लाई करते हैंइस हादसे में सिस्टम तो जिम्मेदार है ही, वो लोग भी जिम्मेदार है जो घटिया क्वॉलिटी का मैटेरियल सप्लाई करते हैं, जो निर्माण को कमजोर करते हैं। प्रशासन भी जिम्मेदार है जिसकी अनदेखी की वजह से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।- इम्तियाज अहमद
पुलिस भी जिम्मेदार हैफ्लाईओवर हादसे में सेतु निगम के साथ साथ पुलिस भी जिम्मेदार है। यदि वहां सुरक्षा इंतजाम रखे जाते, ट्रैफिक रोका गया होता तो शायद हादसा होने के बावजूद इतनी ज्यादा जानें नहीं जातीं। दोनों ही बराबर के दोषी है जो बेगुनाह लोगों की मौत का कारण बने।- मो। वसीम अहमदठेकेदार ही इस हादसे के लिए जिम्मेदारदेखा जाए तो ठेकेदार ही इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। सभी जानते हैं कि सरकारी निर्माण कार्य में किस तरह ठेकेदारों की मनमानी चलती है। मानक और गुणवत्ता का नजरअंदाज कर काम किया जाता है। इसी वजह से ऐसे हादसे होते हैं।- राहुलबहुत से लोग जिम्मेदारवैसे तो कार्यदायी संस्था ही जिम्मेदार है लेकिन किसी एक को हादसे के लिए पूरा जिम्मेदार भी नहीं ठहराया जाना चाहिए। नियम ताख पर रख कर यदि काम हो रहा था तो उसकी निगरानी करने वाले अफसर क्या कर रहे थे? ट्रैफिक क्यों नहीं रोका गया था? बहुत से लोग जिम्मेदार हैं।- राहुल गुप्तासरकार और जनता दोनों ही जिम्मेदारसरकार और जनता दोनों ही जिम्मेदार है। जहां फ्लाईओवर का काम चल रहा था वहां कायदे से बैरकेडिंग से रास्ता ब्लाक किया जाना चाहिए। जनता ऐसे लापरवाही के मामलों में आवाज नहीं उठाती, ये भी गलत है।
- अभिजीत गुप्तापूर्व की सपा सरकार जिम्मेदारघटना के लिए पूर्व की सपा सरकार जिम्मेदार है। ये प्रोजेक्ट उसी कार्यकाल का है। फायदे के लिए अपनों को जिम्मेदार की जिम्मेदारी दे दी गयी है। जिसकी वजह से नियम ताख पर रख कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था और इसका नतीजा हादसे के रूप में देखने को मिला।- अजय गुप्ताभ्रष्ट सिस्टम से चुने गए अधिकारी और इंजीनियर जिम्मेदारभ्रष्ट सिस्टम से चुने गए अधिकारी और इंजीनियर इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। उन्हें ज्ञान नहीं कि क्या होना चाहिए और कैसे होना चाहिए। उनकी अनदेखी का ही नतीजा है कि बहुत से लोगों को हादसे में जान गंवानी पड़ी।- दिलीप कुमारसरकार और ठेकेदारों की मिलीभगत जिम्मेदारघटना के पीछे सरकार और ठेकेदारों की मिलीभगत जिम्मेदार है। ये अपने फायदे के लिए घटिया सामग्री का उपयोग करते हैं और ऐसे घटिया काम से बड़े हादसे होते हैं। इन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।- शशांक साहूसरकार ही हादसे के लिए जिम्मेदारसरकार ही हादसे के लिए जिम्मेदार है। सरकार चाहे तो क्या नहीं कर सकती। यदि विभागीय लोग लापरवाही से काम कर रहे थे तो उन्हें रोकना और जनता की सुरक्षा करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी में आता है।- अग्रदेवहम सब ही कहीं न कहीं हादसे के जिम्मेदार हैंहम सब ही कहीं न कहीं हादसे के जिम्मेदार हैं। सेतु निगम के अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारी, सब हम आप जैसे लोग ही तो हैं। हर इंसान आज जल्दी और ज्यादा कमाने के चक्कर में दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।- संजय सिंहकैंट फ्लाईओवर जैसा हादसा ज्ञानवापी क्षेत्र में भी हो सकता हैकैंट फ्लाईओवर जैसा हादसा ज्ञानवापी क्षेत्र में भी हो सकता है। यहां ज्ञानवापी क्षेत्र में मंदिर प्रशासन द्वारा खरीदे गए भवन बिना सुरक्षा मानकों के ही तोड़े जा रहे हैं, जो किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। आप तभी भी पूछेंगे कि जिम्मेदार कौन है?- रोहितकार्यदायी संस्था और ट्रैफिक पुलिस दोनों ही हादसे के लिए जिम्मेदारकार्यदायी संस्था और ट्रैफिक पुलिस दोनों ही हादसे के लिए जिम्मेदार है। इतने भारी काम के लिए ट्रैफिक क्यों नहीं रोका गया, ये भी सोचने वाली बात है। अब भी यदि सबक लेकर काम किया जाए तो गनीमत है।- रतन मोदनवालप्रशासन हादसे का जिम्मेदारकहीं न कहीं प्रशासन हादसे का जिम्मेदार है। इतने बड़े काम के लिए रास्ता ब्लाक करना प्रशासन की ही जिम्मेदार है, जो कि नहीं हुआ। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग मारे गए। यदि रास्ता ब्लाक होता तो बहुत सी जान बच सकती थी।- मोनिका साहनीसरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदारहादसे के लिए सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार है। ऐसे हादसों के पीछे कमीशनखोरी मेन वजह होती है। सरकार कड़ाई कर दे तो ऐसे हादसे हो ही नहीं। लेकिन क्या किया जाए, सब चोर ही हैं।- अवनीश पटेलराज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदारमेरे हिसाब से इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। छोटा-मोटा काम भी होता है तो उसके आस-पास सुरक्षा के इंतजाम किये जाते हैं। फिर फ्लाईओवर के केस में क्यों नहीं किया गया? ये सरकार की लापरवाही है।- प्रियंका सेठइंडियन सिस्टम और गवर्नमेंट जिम्मेदारहादसे के लिए हमारा इंडियन सिस्टम और गवर्नमेंट जिम्मेदार है। हम सभी पहले की गलतियों से सबक नहीं लेते। फिर उससे बड़ी गलती करते हैं। दोषी हमेशा किसी ने किसी तरह बच ही जाते हैं। ये हमारे सिस्टम का ही फाल्ट है।- अंकित कुमारवाराणसी की ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदारवाराणसी की ट्रैफिक पुलिस हादसे और लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है। वहां पहले से ही ट्रैफिक रोकने की मांग थी जिसे अनसुना किया गया। इसी का नतीजा था कि मंगलवार को इतने लोगों की जान गई।- अख्तर जमालसीधे तौर पर ठेकेदार और इंजीनियर ही घटना के लिए जिम्मेदारसीधे तौर पर ठेकेदार और इंजीनियर ही घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ताकि दूसरे लापरवाही अधिकारी ठेकेदार इस घटना से सबक लें। घटना को लेकर राजनीति जो शुरू हुई है वो भी गलत है।- मनोज सेठशासन और प्रशासन दोनों ही बराबर के जिम्मेदारशासन और प्रशासन दोनों ही बराबर के जिम्मेदार हैं। कुछ महीने पहले सेतु निगम ने दो महीने के लिए रास्ता बंद करने के लिए कहा था। ये व्यवस्था शासन-प्रशासन ने नहीं दी। उल्टे चेतावनी देते रहे कि जल्दी काम पूरा करो। प्रशासन तो सीधे जिम्मेदार है।- राजेश कुमारप्रशासन जिम्मेदारप्रशासन जिम्मेदार है। घटना के बाद वह मार्ग बंद किया गया है। जबकि ये काम पहले होना चाहिए था। रास्ता ब्लाक करके ही काम कराया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बहुत से बेकसूर लोगों की जान गई।- दुर्गेशट्रैफिक पुलिस इसके लिए जिम्मेदारट्रैफिक पुलिस इसके लिए जिम्मेदार है। काम की गति को देखते हुए उसे इस रास्ते को बंद रखना चाहिए। ऐसा किया जाता तो हादसा होने पर भी इतनी बड़ी संख्या में जनधन की हानि नहीं होती। लेकिन यहां की ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा नहीं किया।- राहुल रायठेकेदार हादसे के लिए जिम्मेदारकंस्ट्रक्शन वर्क करा रहे ठेकेदार हादसे के लिए जिम्मेदार हैं। सही ढंग से काम न किये जाने की वजह से ही इतना बड़ा हादसा हुआ। सरकार को चाहिए कि वह इस घटना से सबक लेते हुए आगे हादसे रोकने के लिए इंतजाम करे।- अभिषेक कुमार गुप्ताछोटे बड़े इंजीनियर दोषीइस मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े सेतु निगम के सभी छोटे बड़े इंजीनियर दोषी हैं। कायदे से सभी को कड़ी सजा होनी चाहिए। मजदूर तो बस काम करते हैं। सही कर रहे हैं या नहीं ये देखना इंजीनियर का काम होता है।- अमरनाथ केसरीसेतु निगम की लापरवाहीघटना के लिए जहां कार्यदायी संस्था सेतु निगम की लापरवाही है वहीं यूपी सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार लापरवाही के लिए सख्त रूख अख्तियार करे तो अफसर और कर्मचारी लापरवाही करे ही नहीं। लेकिन ऐसा होता नहीं है।- दीपक पाठकप्रशासन की लापरवाही का नतीजामेरी नजर में ये प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। प्रशासन अगर इस मामले में पहले से संजीदा रहता, सुरक्षा के इंतजाम करवाता, कार्य पर कड़ी निगरानी रखता तो शायद ये हादसा होता ही नहीं और यदि हो भी जाता तो इतने ज्यादा लोगों का जानें नहीं जाती।- सुमंत उपाध्यायइंजीनियर लोग जिम्मेदारहादसे के लिए कार्यदायी संस्था के इंजीनियर लोग जिम्मेदार हैं। इंजीनियर अगर कायदे से काम करते, यदि सारी चीजों को लेकर गंभीर रहते तो ये स्थिति पैदा नहीं होती। लेकिन इंजीनियर मौके पर थे ही नहीं। मजदूर अपने हिसाब से काम रहे थे।- अनिकेत कुमार प्रजापति