Punjab Assembly Elections 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगी। वे शुक्रवार को पंजाब का दौरा करेंगी।


पंजाब (एएनआई)। Punjab Assembly Elections 2022 : अगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही है। इस दाैरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता भी शुक्रवार को पंजाब में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। दोनों संगरूर जिले के धुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी भगवंत मान के लिए वोट मांगेगी। विधानसभा सीट पर महिला संवादनाम के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। सुनीता और हर्षिता के साथ भगवंत मान की मां और बहन भी माैजूद रहेंगी। भगवंत मान पंजाब में सीएम फेस


भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम फेस भी हैं। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में इसकी घोषणा की। 48 वर्षीय मान संगरूर से दो बार के सांसद हैं और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं। आम आदमी पार्टी 'जनता चुनेगी अपना सीएम' नाम से एक अभियान चलाया था जिसमें पूछा था कि पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए। पंजाब सीएम चेहरा चुनने के अभियान के तहत आम आदमी पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिली थीं। सीएम केजरीवाल गोवा दौरे पर

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा सहित चार अन्य चुनावी राज्यों में भी चुनाव अभियान चला रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल भी आज से गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां पर वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेता उत्तराखंड में प्रचार में व्यस्त हैं। बता दें पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 20 फरवरी को मतदान होगा और फिर 10 मार्च को मतगणना होगी।

Posted By: Shweta Mishra