नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से शीर्ष नेतृत्व वेट एंड वाॅच वाले मोड में है। पार्टी ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय पार्टी नेतृत्व से मामले को सुलझाने के लिए कहा है।


नई दिल्ली (एएनआई)। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से पार्टी में हड़कंप मचा है। कांग्रेस पार्टी विचार-विमर्श में जुटी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह वेट एंड वाॅच मोड में है और उसने स्थानीय पार्टी नेतृत्व से मामले को सुलझाने के लिए कहा है। इस प्रक्रिया में शामिल एक बड़े नेता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में प्रतीक्षा और निगरानी का रुख बनाए हुए है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू भावुक व्यक्ति हैं। उनका इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया है और हमने राज्य नेतृत्व से इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा है। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे रिजाइन लेटर में लिखा था कि किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य के संबंध को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।सिद्धू के इस्तीफे के बाद इस्तीफे की लाइन लग गई


नवजोत सिंह सिद्धू को 23 जुलाई को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिद्धू के इस्तीफे के बाद इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया। सिद्धू के करीबी माने जाने वाले एक मंत्री और कांग्रेस के तीन नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान को एक बड़ा झटका देते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जो अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू और कप्तान अमरिंदर सिंह के बीच के विवाद को सुलझाने की उम्मीद कर रहे थे। पंजाब के मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने नवजोत सिद्धू से पटियाला स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।पंजाब कांग्रेस में खींचतान तब और ज्यादा बढ़ गई

अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के आवास से बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा, कुछ छोटे मुद्दे हैं जो कुछ गलतफहमियों से पैदा हुए हैं और कल सुलझा लिए जाएंगे। इस बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, मैंने कहा था कि वह (नवजोत सिंह सिद्धू) एक अस्थिर व्यक्ति हैं, वह लंबे समय तक नहीं रहेंगे और वही हुआ। बता दें कि पंजाब कांग्रेस में खींचतान तब और ज्यादा बढ़ गई जब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस प्रमुख के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री की इच्छा के खिलाफ नियुक्त करके हैट्रिक को दफनाने की कोशिश की गई।

Posted By: Shweta Mishra