शादी के बाद धोखा और बेवफाई की घटनाएं तो आपने काफी सुनी और पढ़ी होंगी। शादी के बाद नाजायज संबंधों से जुड़ा ऐसा ही एक मामला पंजाब का है जहां पति का पराई महिला से था संबंध तो पत्‍नी को सहना पड़ा से सब...


सास ने भी नहीं रोका बेटे कोरिश्ते बहुत ही नाजुक और प्यारे होते हैं, आप उसे जितनी प्यार से संभालेंगे वह उतने ही निखरते हैं। पंजाब एक पति ने अपने नाजायज संबंधों के चलते अपनी माँ के मदद से पत्नी के साथ वो सब किया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस बेवफा पति ने अपनी पत्नी के साथ काफी जुल्म ढ़ाए, हद तो तब हो गई जब इस काम में उसकी मां ने भी साथ दिया।मामला पहुंचा पुलिस तक
पंजाब के एक गांव सैदीपुर की रहने वाली बलजिंदर कौर की कहानी काफी दर्दनाक है। महिला के पति नाजर सिंह के संदीप कौर नाम की एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। और जब पत्नी ने इस रिश्ते के खिलाफ अपनी आवाज उठाई तो उसके पति और माँ महिंदर कौर ने साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इससे भी जब उन लोगो का मन नहीं भरा तो उसे सभी ने मिलकर मारा पीटा। फिलहाल पीड़ित महिला ने पुलिस में पति और सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari