-अब एस-5 कोच से प्रयागराज जंक्शन उतरने वाले पैसेंजर्स की शुरू हुई तलाश

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पॉजिटिव पाया गया इंडोनेशियाई तब्लीगी जमाती 22 मार्च की सुबह प्रयागराज पहुंचा था। वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार होकर आया था। सफर के दौरान उसका कांटैक्ट किस-किस से हुआ था, इसकी जानकारी जुटाना बड़ी चुनौती है।

रेलवे ने सौंपी लिस्ट

इस बीच रेलवे ने 22 मार्च को 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर करने वाले कुल 1633 पैसेंजर्स की लिस्ट पुलिस और प्रशासन को सौंप दी है। इसमें एस-5 कोच में सवार होकर आए पैसेंजर्स के नाम और मोबाइल नंबर भी हैं। नई दिल्ली से ट्रेन चलने के बाद सभी 80 सीटें फुल थीं। नई दिल्ली से प्रयागराज के बीच करीब 35 लोग उतरे थे। अब एडमिनिस्ट्रेशन सभी लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने घर में ही कोरेंटाइन रहने या फिर कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच कराने के साथ ही आइसोलेट होने के लिए कह सकती है।

22 मार्च की सुबह तक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कितने लोगों ने सफर किया था इसकी लिस्ट एडमिनिस्ट्रेशन को दे दी गई है। इसमें सभी के मोबाइल नंबर अवेलेबल हैं। अब आगे का एक्शन पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन को लेना है।

-सुनील कुमार गुप्ता

पीआरओ, प्रयागराज मंडल

Posted By: Inextlive