बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में लंदन निवासी पुष्पम प्रिया चौधरी दावेदारी करने जा रही है। बिहार को बदलने की चाहत रखने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। आइए यहां जानें पुष्पम प्रिया चौधरी और बिहार का कनेक्शन...

कानपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार पुष्पम प्रिया चौधरी दावेदारी करने जा रही हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी यूनाइटेड किंगडम के लंदन में रहने वाली और वह पूर्व जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी हैं। न्यूज साइट द वीक में एएनआई के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार के दरभंगा की रहने वाली है और लंदन में रहती हैं। उन्होंने रविवार बिहार के कई हिंदी व अंग्रेजी अखबारों में फुल पेज विज्ञापन देकर आगामी विधानसभा चुनावों दावेदारी का ऐलान किया है। विज्ञापन में उन्होंने बिहार में विकास का वादा करते हैं।

हार दुनिया में सबसे कम विकसित क्षेत्र

Bihar needs pace, Bihar needs wings, Bihar needs change. Because Bihar deserves better and better is possible. Reject bullshit politics, join Plurals to make Bihar run and fly in 2020. #PluralsHasArrived #ProgressiveBihar2020 pic.twitter.com/GiQU00oiJv

— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 8, 2020

पुष्पम ने ट्विटर पर भी लिखा, बिहार को गति चाहिए, बिहार को पंखों की आवश्यकता है, क्योंकि बिहार को बदलाव की जरूरत है। वह लिखती हैं कि दुनिया बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही है, फिर भी, बिहार दुनिया में सबसे कम विकसित क्षेत्र है। हम अभी भी देश में सबसे निचले पायदान पर हैं। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने ससेक्स यूनिवर्सिटी में विकास अध्ययन संस्थान से मास्टर्स इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है।

Bihar needs pace, Bihar needs wings, Bihar needs change. Because Bihar deserves better and better is possible. Reject bullshit politics, join Plurals to make Bihar run and fly in 2020. #PluralsHasArrived #ProgressiveBihar2020 pic.twitter.com/GiQU00oiJv

— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 8, 2020'प्‍लूरल्‍स' नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई

खबरों के मुताबिक, उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए 'प्‍लूरल्‍स' नाम की एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। बिहार में वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जेडीयू-बीजेपी-एलजेपी गठबंधन का शासन है। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होंगे। चुनाव ऐसे समय में होंगे जब भाजपा के लिए राज्य को बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बार-बार आश्वासन के बावजूद गठबंधन के सहयोगियों के बीच रस्साकशी जैसी स्थितियां बनी हैं।

Posted By: Shweta Mishra