रूस में व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को छह साल के एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। अब हम दुनिया के उन नेताओं के बारे में बता रहे हैं जो लंबे समय से अपने देश में शासन कर रहे हैं।


एंजेला मर्केलएंजेला डोरोथी मर्केल जर्मनी की एक भूतपूर्व शोध वैज्ञानिक होने के साथ 2005 से जर्मनी की चांसलर हैं। फोब्स के मुताबिक मर्केल साल 2000 से क्रिस्टियन डेमोक्रेटिक यूनियन जर्मनी की नेता हैं। वे जर्मनी की पहली महिला हैं जो इन सर्वोच्च पदों पर पहुंची हैं। मर्केल पिछले 13 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने इस सेशन में चौथी बार जर्मनी की चांसलर का पद संभाला है।  शिंजो आबेजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी लंबे समय से अपने देश में शासन कर रहे हैं। फोब्स के मुताबिक 2007 में पहली बार उन्हें जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया था। वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्हें 2007, 2012, 2014 और 2017 में चौथी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। जापान की जनता उन्हें अमेरिका के रोनाल्ड रीगन की तरह देखती है। शिंजो पिछले 11 सालों से सत्ता में हैं।


रेसेप तैयप एर्दोगन

रेसेप तैयप एर्दोगन तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। उन्होंने पहले 2003 से 2014 तक अपने देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। फिर वे 2014 में राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए। एर्दोगन भी दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं, जो लंबे समय से अपने देश में शाशन कर रहे हैं।इंदिरा गांधीभारत में भी पहली बार किसी महिला के प्रधानमंत्री बनने के साथ श्रीमती इंदिरा गांधी ने साल 1966  में देश की तीसरी प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। वे तीन बार भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 1971 में श्रीमती गांधी ने चुनाव जीता और प्रधानमंत्री बनीं। उनका ये दूसरा कार्यकाल था जो 1971 से 1975 तक रहा। इसके बाद आपात काल के चलते वे चुनाव हार गईं। 1980 के चुनाव में वे फिर विजयी रहीं। इस तरह बतौर प्रधानमंत्री उनका तीसरा कार्यकाल 1980 से 1984 में उनकी हत्या होने तक मृत्युपर्यंत चला।}

Posted By: Mukul Kumar