भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आंध्र प्रदेश में डिप्‍टी कलेक्‍टर बना दिया गया है। सिंधु ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।


आंध्र प्रदेश के सीएम ने सौंपा नियुक्ित पत्ररियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट इंडियन शटलर पीवी सिंधु ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इंडिया की स्टार वुमेन शटलर सिंधु ने गोलापुड़ी में स्टेट सेक्रेट्रिएट में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। सिंधु ने लैंड एडमिनिस्ट्रेशन के चीफ कमिश्नर ऑफिस में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कमिश्नर अनिल चंद्र पुनेथा को रिपोर्ट करने के बाद औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होने के लिए दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पिछले महीने सिंधु को नियुक्ति पत्र सौंपा था। इंडिया की टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी को राज्य सरकार में ग्रुप आई अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सिंधु ने कमाया नाम
सिंधु ने पिछले साल रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। सिंधु ने वूमेन सिंगल्स मुकाबले में यह पदक हासिल किया था। इसके अलावा एशियाई गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया चैंपियनशिप में भी उन्होंने देश का नाम ऊंचा किया।

Sports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari