गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का नब्‍ेवां जन्‍मदिन था और इस खुशी में पूरे इंग्‍लैंड ने उन्‍हें सम्‍मान देते हुए जश्‍न मनाया गया। एलिजाबेथ द्वितीय ने सबसे लम्‍बे समय तक ब्रिट्रेन की महारानी रहने का कीर्तिमान भी बनाया है।


कैमरन ने दी बधाई ब्रिटेन में गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 90वां जन्मदिन तोप की सलामी और आतिशबाजी के साथ मनाया गया। दुनिया की सबसे बुजुर्ग और सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी को प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ब्रिटेन और राष्ट्रंमडल के लिए 'ताकत की चट्टान' बताया।विंडसर कैसल के महल में मनाया जन्मदिनमहारानी ने लंदन के बाहरी इलाके विंडसर कैसल स्थित अपने एक महल में जन्मदिन मनाया। उन्होंने दिन की शुरुआत शहर में पैदल यात्रा से की। प्रधानमंत्री कैमरन ने बधाई देते हुए कहा, 'महारानी हमारी दुनिया के कुछ अद्भुत क्षणों में हमारे साथ रही हैं।' उनके बेटे और सिंहासन के उत्तराधिकारी राजकुमार चा‌र्ल्स ने विशेष बधाई संदेश रिकॉर्ड किया। रेडियो पर प्रसारित इस संदेश में वे विलियम शेक्सपीयर का कथन पढ़ते सुनाई पड़े।ब्रिटिश संसद में भी हुआ जश्न
कैमरन के नेतृत्व में संसद में भी जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम हुआ। संसद भवन पूरी रात ब्रिटिश झंडे के रंग लाल, सफेद और नीली रोशनी में नहाता रहा। शाही परिवार के सदस्यों के साथ महारानी की एक तस्वीर भी इस मौके पर जारी की गई। गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। छह फरवरी 1952 को को उनका राज्याभिषेक हुआ था। बीते सितंबर में उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल (23,226 दिनों)का कीर्तिमान तोड़ा था।

inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth