- निगम अफसरों को खुद नहीं पता कब बनेंगे वेंडर जोन

- पांच माह में दो जोन लालपुल व एलआईसी बिल्डिंग का कर पाया निर्माण

निगम अफसरों को खुद नहीं पता कब बनेंगे वेंडर जोन

- पांच माह में दो जोन लालपुल व एलआईसी बिल्डिंग का कर पाया निर्माण

DEHRADUN: DEHRADUN: नगर निगम शहर के विकास को लेकर लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखाता रहता है। निगम जो भी योजना बनाता है फेल हो जाता है। कभी योजना बीच में ही समाप्त हो जाती है तो कभी शुरू ही नहीं हो पाती। इससे हमेशा निगम सवालों के घेरे में रहता है। इसी तरह एक बार फिर निगम की ओर से धरातल पर उतारी गयी वेंडर जोन योजना ठंडे बस्ते में जा रहा है। निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ख्फ् वेंडर जोन चिन्हित किए थे, लेकिन पांच माह बीत चुके हैं और अभी तक केवल दो वेंडर जोन ही बन पाए हैं। बचे वेंडर जोन कब बनेंगे निगम अफसरों को इसकी जानकारी तक नहीं है।

इन जगह हुए वेंडर जोन निर्मित

वेंडर जोन योजना को धरातल पर उतारे हुए नगर निगम को पांच माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक निगम दो ही वेंडर जोन का निर्माण कर पाया, निर्मित वेंडर जोन में क्फ्ख् वेंडरों को सुविधा मिल चुकी है। जिसमें से लालपुल पर 8म् व धर्मपुर एलआईसी बिल्डिंग में ब्म्। जबकि अभी भी ख्क् वेंडर जोन का निर्माण न किये जाने से म्ब्ब् वेंडर ठेली लगाने से वंचित हैं।

निगम बना रहा बहाने

निर्धारित समय पर वेंडर जोन न बनाये जाने को लेकर जब निगम से सवाल पूछा गया तो, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए नगर निगम सरकार से धनराशि स्वीकृत न किए जाने का बहाना बनाने लगा। निगम का कहना है कि जिस तरह से सरकार द्वारा वेंडर जोन बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत की जायेगी, उसी के अनुसार वेंडर जोन बनाये जायेंगे। जबकि पहले नगर निगम का कहना था की निगम खुद धनराशि खर्च कर वेंडर जोंन का निर्माण करेगा।

अभी दो वेंडर जोन लालपुल और धर्मपुर एलआईसी बिल्डिंग का निर्माण हो पाया है। सरकार जिस हिसाब से धनराशि स्वीकृत करेगी उसी हिसाब से वेंडर जोन का निर्माण हो पायेगा, कब पूरा होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।

विनय प्रताप, कर अधीक्षक भूमि, नगर निगम

वेंडर जोन जिन्हें है इंतजार

क्रम - जोन का नाम - जोन में प्रस्तावित ठेली

क्- सीमाद्वार जल निगम दिवार के साथ 70

ख्- एफआरई मुख्य द्वार के सामने ख्0

फ्- केन्द्रीय विद्यालय पंडितवाड़ी के सामने ब्9

ब्- दून बिहार जाखन क्ख्

भ्- कैनाल रोड,धोरण खास फ्ब्

म्- परेड ग्राउण्ड ,दून क्लब के तरफ भ्0

7- परेड ग्राउण्ड, सर्वे चौक ब्ब्

8- महन्त इन्द्रेश अस्पताल रोड ब्ख्

9- लक्ष्मण इण्टर मीडिएट कालेज के बाहर क्भ्

क्0- पत्थरीबाग चौक फ्म्

क्क्- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग फ्0

क्ख्- डीबीएस कालेज के पीछे क्फ्

क्फ्- रायपुर चुंगी फ्ब्

क्ब्- अजपुर चौकी निकट माता मंदिर रोड क्0

क्भ्- हरिद्वार रोड आकाशवाणी बिल्डिंग के बाहर- ख्म्

क्म्- दीपनगर हरापुल क्ब्

क्7 - दीपनगर रेलवे फाटक के पास फ्म्

क्8- सीमाद्वार मलिक चौक ख्क्

क्9- रेसकोर्स बन्नू स्कूल चौक ख्म्

ख्0- रेसकोर्स गुरुनानक चौक क्म्

ख्क्- ओएजीसी ,केवी, कौलागढ ब्म्

--------------------------------------

ख्क् वेंडर जोन में म्ब्ब् ठेली वालों को मिलना है लाइसेंस।

Posted By: Inextlive