-फ‌र्स्ट फेज की परीक्षा का पहला दिन, दो क्वेश्चंस व्हाट्सएप ग्रुप में हो रहा वायरल

-उम्र सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर कई कैंडिडेट्स पहले से ही कर रहे विरोध

Figures speak

3019 पोस्ट के लिए होनी है बहाली

2 लाख कैंडिडेट्स ने किया था अप्लाई

1.6 लाख कैंडिडेट्स देने वाले हैं एग्जाम

RANCHI(25 Aug.): झारखंड में दारोगा(पुलिस सब-इंस्पेक्टर) बहाली के लिए शुक्रवार से शुरू हुई पहले चरण की परीक्षा के पहले ही दिन प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की खबर है। दो प्रश्न का स्क्रीन शॉट भी व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि इस परीक्षा को लेकर कैंडिडेट्स का एक धड़ा उम्र सीमा बढ़ाने के लिए पहले से ही इसका विरोध कर रहा है।

जेएससीए ले रहा ऑनलाइन एग्जाम

दारोगा के लिए हो रही प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है। इसके अनुसार प्रश्न में पूछा गया है कि झारखंड की उप-राजधानी क्या है? इसके लिए विकल्प दिए गए हैं। गढ़वा, लातेहार, सितारगंज, पलामू, दुमका। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। क्0 सितंबर तक यह परीक्षा चलेगी। राज्य की राजधानी रांची समेत अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

तीन चरणों में होनी है परीक्षा

दारोगा के लिए प्रारंभिक परीक्षा तीन चरणों में होनी है। पहले चरण के तहत शुक्रवार से परीक्षा शुरू हो गई है। यह ख्9 अगस्त तक चलेगी। दूसरे चरण में फ्क् अगस्त से ब् सितंबर तक और तीसरे चरण में म् सितंबर से क्0 सितंबर तक परीक्षा होगी। कुल फ्0क्9 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है।

बॉक्स

क्.म्0 लाख कैंडिडेट्स को होना है शामिल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दारोगा के लिए संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। क्0 सितंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल क्.म्0 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। इस पद के लिए करीब दो लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। आयोग की ओर से कई आवेदनों में त्रुटि पाई गई थी।

------

कहां कितने सेंटर

रांची क्7

जमशेदपुर भ्

धनबाद ब्

सरायकेला क्

Posted By: Inextlive