बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शम्‍मी कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह आज भले ही इस दुनिया में नही हैं लेकिन फैंस को उनके होने का अहसास है। आज कपूर खानदान के कई चेहरे बॉलीवुड में जमे हैं। ऐसे में अगर आप शम्‍मी कपूर के बड़े फैन है तो बताइए 21 अक्टूबर 1931 को जन्‍में शम्‍मी का रणबीर कपूर से क्‍या नाता है। इसके अलावा जानें बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान के इन करीबी रिश्‍तों के बारे में...


रोमांटिक हीरो में से एकबॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर अपने जमाने के रोमांटिक हीरो में से एक हैं। उनके 'बार-बार देखो हजार बार देखो' और 'चाहे मुझे कोई जंगली कहे' जैसे गाने आज भी लोकप्रिय है। शायद इन्हीं सब वजहों से वह न होते हुए भी अपने होने का अहसास कराते हैं। आज कपूर खानदान के कई चेहरे बॉलीवुड में छाए हैं। जिनमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे लोग हैं। शम्मी का परिवार बॉलीवुड का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि रणबीर कपूर रिश्ते में शम्मी कपूर के कौन है। इसके अलावा जानें इस पूरे कपूर खानदान के बारे में...

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra