विदेशी बैंक एचएसबीसी के व्हिसल ब्लोअर हर्व फालसिनी ने इस बात का दावा किया है कि करोड़ों रुपये का कालाधन अब भी भारत से बाहर जा रहा है। भारतीय जांच एजेंसियां अगर चाहें तो वह कालेधन की जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए सुरक्षा मुहैया करानी होगी।

ऐसी है जानकारी
स्काइप लिंक के जरिए मीडिया से चर्चा में फालसिनी ने यह बात कही। एचएसबीसी की जेनेवा शाखा के बैंक खातों की जानकारी लीक करने को लेकर कहा कि वह स्विट्जरलैंड में आरोपों का सामना कर रहे हैं। फालसिनी की ओर से जारी खातों की सूची बाद में फ्रांस सरकार के पास पहुंची और फिर फ्रांस ने इसमें भारतीय खाताधारकों की सूची भारत सरकार तक पहुंचाई थी।
फालसिनी का दावा
चर्चा में फालसिनी ने इस बात का दावा किया है कि भारत से करोड़ों का अवैध धन अभी भी बाहर जा रहा है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह भारत से जानकारी साझा करने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इसपर फालसिनी ने कहा कि पैसों के लिए वह मदद नहीं करना चाहते। उनका इरादा धनी बनने का नहीं है। उन्हें सिर्फ आंकड़ों पर बात नहीं करनी है, बल्कि उसके समाधान पर विचार करना है।
उठाया सुरक्षा का मुद्दा
इसके आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को सिर्फ व्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्हें सिर्फ साधारण सुरक्षा चाहिए। अगर उन्हें भारत आने पर सुरक्षा नहीं दी गई तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कालेधन से मुकाबले के लिए यह उनका  कोई नया प्रस्ताव नहीं है।

inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma