शहर की ट्रैफिक सिस्टम में होगा यातायात व्यवस्था में आएगा काफी सुधार

- फ्लाईओवर की ढलाई का काम पूरा, सभी कार्य आठ मार्च तक होंगे पूरे

- 12 नवंबर 2015 को फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था प्रारंभ

- 11 नवंबर 2018 तक बनकर हो जाना था तैयार

- 16 माह विलंब से आर ब्लॉक से वीरचंद पटेल पथ और सप्तमूर्ति तक होगा तैयार

- 166

करोड़ रुपए की है परियोजना।

- 490

मीटर लंबा है आर। ब्लॉक गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ की तरफ उतरने वाला लेन।

- 465

मीटर लंबा होगा सप्तमूर्ति की तरफ उतरने वाला लेन।

-630

मीटर लंबा होगा आर ब्लॉक -जीपीओ गोलंबर ब्रिज।

PATNA : आर ब्लॉक -वीरचंद पटेल पथ फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने के लिए तैयार रहें। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह से इस फ्लाईओवर पर गाडि़यां दौड़ने लगेंगी। फ्लाईओवर की ढलाई का काम पूरा हो गया है। सभी कार्य आठ मार्च तक पूरे हो जाएंगे। 20 मार्च तक रंग-रोगन से लेकर कालीकरण का कार्य होगा। इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद पटना शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।

चार लेन का बना गोलंबर

आर। ब्लॉक चौराहे पर चार लेन का रोटरी (गोलंबर) बना है। यहां से तीन हिस्से में फ्लाईओवर गया है। वीरचंद पटेल पथ की तरफ 490 मीटर, सप्तमूर्ति तक 465 मीटर तक गया है। दोनों लेन पर मार्च अंतिम सप्ताह में गाडि़यां चलने लगेंगी। सप्तमूर्ति की तरफ चार लेन की सड़क कुछ दूर तक जाएगी। इसमें से एक लेन पुराने भिखारी ठाकुर ओवरब्रिज (यारपुर पुल) में मिल जाएगा। इससे सातमूर्ति की तरफ उतर सकते हैं तथा मीठापुर की तरफ भी जा सकते हैं। भिखारी ठाकुर ब्रिज से सटे नये ब्रिज से आर। ब्लॉक की तरफ जा सकते हैं।

आर ब्लॉक-जीपीओ ब्रिज भी जल्द होगा शुरू

आर ब्लॉक गोलंबर से जीपीओ गोलंबर के पास यह मीठापुर ब्रिज में मिलेगा। यह चार लेन का 630 मीटर लंबा ब्रिज होगा। यह फ्लाईओवर 2020 के अंत तक पूरा हो पाएगा। मीठापुर से आर। ब्लॉक की तरफ उतरने वाले पुल का लेन टूटेगा तथा ऊपर मिल जाएगा। आर ब्लॉक की तरफ वाहन का परिचालन बंद हो जाएगा। मीठापुर ब्रिज वाया गया लाइन गुमटी से मीठापुर बाजार होते यारपुर पुल में मिलने वाले ब्रिज के चालू होने के बाद ही यह संभव है।

मीठापुर ब्रिज पर फंसा पेच

एक वर्ष से मीठापुर वाया गया गुमटी मीठापुर बाजार ब्रिज बनकर तैयार है। इरकॉन ने इस ब्रिज का निर्माण किया है। रेलवे को गया लाइन में ब्लॉक देना है। साथ ही रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले ब्रिज के लेआउट को लेकर विवाद फंसा है। अधिकारी बताते हैं कि अब समाधान होने वाला है। पथ निर्माण विभाग ने इरकॉन पर दबाव बनाया है कि वे जल्द से जल्द ब्रिज को चालू करें। इसके चालू नहीं होने से आर। ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर के बीच मीठापुर ब्रिज से नहीं जुड़ पाएगा।

Posted By: Inextlive