कार्टून के जरिए देश की राजनीति पर प्रहार करने वाले मशहूर कार्टूनिस्‍ट आर के लक्ष्मण ने ही पहले राजनीतिक कार्टून करेक्‍टर का निर्माण किया था। उन्‍होंने राजनीति और सामाजिक सच्चाइयों को अपने कार्टून के जरिए आम आदमी तक पहुंचाया था।

1- देश के सबसे बड़े कार्टूनिस्ट और आम आदमी के चरित्र को गढ़ने वाले मशहूर चित्रकार आर के लक्ष्मण का जन्म 23 अक्टूबर 1924 को मैसूर में हुआ था। वह एक तमिल परिवार में जन्मे थे। और अपने पिता के छह पुत्रों में सबसे छोटे थे। उनके पिता एक स्कूल में हेड मास्टर थे। टाइम्स ऑफ इण्डिया में यू सेड इट शीर्षक से एक फीचर कार्टून छपना शुरू हुआ। यू सेड इट दैनिक कार्टून स्ट्रिप के लिए उन्होंने कॉमन मैन की रचना की थी। इसका प्रकाशन 1961 से शुरू हुआ था। 

3- लक्ष्मण ने द स्टार आई नेवर मेट नामक कार्टून श्रंखला भी शुरु की थी। उन्हें दिल्ली का पाइड पाइपर भी कहा गया है। आर के लक्ष्मण का पहला विवाह भारतनाट्यम नर्तकी और फ़िल्म अभिनेत्री कुमारी कमला लक्ष्मण के साथ हुआ। उनकी दूसरी पत्नी का नाम भी कमला लक्ष्मण ही था। 1971 में उन्हें पद्म भूषण से और 2005 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया।  उन्होंने फिल्म पत्रिका फिल्मफेयर में अपनी दूसरी पत्नी कमला लक्ष्मण का  द स्टार आई ऑनली मेट शीर्षक से कार्टून चित्रित किया था। लक्ष्मण का प्रारम्भिक कार्य स्वराज्य और ब्लिट्ज़ नामक पत्रिकाओं सहित समाचार पत्रों में रहा। 

 

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra