रांची : 7वीं राष्ट्रीय व तीसरी अंतरराष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के अमित ने अंडर-20 बालक वर्ग की 10 किलोमीटर पैदल चाल में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रांची के मोरहाबादी में चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को अमित ने 40 मिनट 40 सेकंड समय लेकर नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। अमित ने अक्षदीप कुमार के 40 मिनट 47 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सात सेकंड के अंतर से बेहतर किया। उत्तराखंड के परमीजत बिष्ठ ने 41:02 मिनट के साथ रजत तथा हरियाणा के प्रवीण कुमार ने 41:21 मिनट के साथ कांस्य पर कब्जा जमाया। यह ओलंपिक क्वालिफाइंग इवेंट नहीं था। अंडर-20 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने 10 किलोमीटर की दूरी 50 मिनट 15 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही मुनिता ने जूनियर व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। पंजाब की बलजीत बाजवा 50.31 मिनट समय के साथ रजत व उत्तराखंड की रोजी पटेल 51.11 मिनट के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

मणिपुर के सनाबम ने जीता गोल्ड

50 किलोमीटर वर्ग में मणिपुर के सनाबम सिंह ने 4.08.11 घंटे के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पंजाब के गुरप्रीत सिंह 4.09.44 घंटे के साथ रजत व उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह 4.22.37 घंटे के साथ कांस्य पदक जीता। ओलंपिक के क्वालिफाइंग से सनाबम 18 मिनट आगे निकल गए।

छह एथलीटों ने किया क्वालिफाई

रांची में संपन्न वाकिंग चैंपियनशिप में छह युवा एथलीटों ने अंडर-20 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की है वहीं बािलका वर्ग में एक ने यह उपलब्धि हासिल की। अंडर- 20 बालक 10 किलोमीटर पैदल चाल में एथलीट अमित कुमार, परमजीत बिस्ट, प्रवीन कुमार, विश्वेन्द्र सिंह, संजय कुमार व बजरंग प्रजापति ने यह उपलिब्ध हासिल की है। इन एथलीटों ने अंडर- 20 विश्व चैंपियनशिप के 43 मिनट 40 सेकंड के तय मापदंड से बेहतर समय निकाला। जबकि बालिका वर्ग में मुनीता प्रजापित तय मापदंड 50.60 मिनट से बेहतर समय निकाला।

विश्व चैंपियनशिप में क्वालिफाइ करने वाले एथलीट

10 किलोमीटर (बालक वर्ग)

नाम राज्य समय

अमित -हरियाणा : 40:28 मिनट

परमजीत विष्ट -उत्तराखंड : 41:02 मिनट

परवीन कुमार-हरियाणा : 41:21 मिनट

विश्वेंद्र सिहं -मध्य प्रदेश : 41:30 मिनट

संजय कुमार-राजस्थान : 42:13 मिनट

बजरंगी प्रजापति- उत्तर प्रदेश : 42:33 मिनट

10 किलोमीटर (बालिका)

मुनीता प्रजापति-उत्तर प्रदेश-50:15 मिनट

Posted By: Inextlive