अपने आप को देवी मां का अवतार बताने वाली सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां एक बार फिर चर्चा में छाई हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें वह चिंतापूर्णी माता के मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं। उनका यह डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। आइए जानें राधे मां के इस डांस और उनके इस बारे में...


सोशल मीडिया पर वायरल

इसके बाद उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनका ये डांस वाला वीडियो अब काफी तेजी से देखा जा रहा है। हालांकि यह राधे मां का कोई पहला डांस वीडियो नहीं है। इसके पहले भी उनके कई डांस वीडियो सामने आ चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही लंदन के कैसीनो में डांस करता हुआ एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि यह कोई बड़ी बात नहीं है। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां का विवादों से गहरा नाता है।

अश्लीलता फैलाने की याचिका
वहीं मुंबई हाईकोर्ट में महिला वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने उनके खिलाफ सत्संग में अश्लीलता फैलाने की याचिका दायर की थी। पाक मॉडल अर्शीखान ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। राधे मां को लाल रंग बहुत पसंद हैं। वहीं उनके भक्त उन्हें गुड़िया के अवतार में देखते हैं। जिससे वह उन्हें गोद में भी उठा लेते हैं। राधे मां भी बच्चों की तरह जिनसे खुश होती हैं, उन्हें चूमकर उनकी गोद में चली जाती हैं। इसको लेकर भी काफी हंगामा हो चुका है।

आज बड़ी संख्या में उनके भक्त
गौरतलब है कि राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई, जिसके बाद से ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया। कुछ समय बाद वह मुंबई आ गई। इसके बाद यहां पर वह राधे मां के नाम से मशहूर हो गई। वह भक्तों को खुद को मां दुर्गा का अवतार बताती हैं। आज मुंबई में उनके बड़ी संख्या में भक्त हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra