Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding: राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल इस शादी की तैयारी राजस्थान के उदयपुर में जोर-जोर से चल रही है। एक पॉलिटिशियन को अपना हमसफर बनाने वाली परिणीति अकेली नहीं हैं। बॉलीवुड से में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने नेताओं को अपना हमसफर चुना है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के खूब चर्चे हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति ने अपना दिल आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा को दे दिया और दोनों ने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया। जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फेमस पॉलिटिशियन को हमसफर बनाया है, तब से लोगों के भीतर यह सवाल बार-बार आ रहा है कि आखिर ऐसी कौन-कौन सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक्टर, डॉक्टर, बिजनेसमैन , स्‍पोर्ट्स स्‍टार्स की बजाय राजनेताओं का हाथ थामा है, आइए जानते हैं उनके बारे में

आएशा टाकिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस आएशा टाकिया वान्टेड मूवी से फेमस हुईं। साल 2009 में आयेशा ने समाजवादी पार्टी के एमएलए फरहान आजमी से शादी की थी।

नवनीत कौर राणा: नवनीत कौर राणा तेलुगु सिनेमा की एक्‍ट्रेस रही हैं, उन्होंने 2011 में एमएलए रवि राणा से शादी की थी। इस समय नवनीत खुद एक संसद सदस्य हैं।

सुरभि तिवारी: सुरभि तिवारी एक भोजपुरी सिंगर हैं। भोजपुरी फिल्मों में गाए उनके कई गाने काफी फेमस हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हुए ही सुरभि तिवारी ने गायक और सांसद मनोज तिवारी से साल 2020 में शादी की थी।

स्वरा भास्कर: फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में दर्शकों का मनोरंजन किया है। स्वरा भास्कर फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी के बंधन में बंध गई।

राधिका कुमार स्वामी: सैंडलवुड स्टार राधिका कुमारस्वामी कन्नड फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस औ प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने भी अपनी एक्टिंग दुनिया से हटकर एक पॉलिटिशियन को जीवनसाथी चुना। साल 2006 में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से राधिका ने शादी की।

Posted By: Inextlive Desk