देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री शोक ने व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। पीएम ने कहा कि वह बिहार सीएम नीतीश से अनुरोध करेंगे कि वह रघुवंश प्रसाद की अंतिम भावनाओं को पूरा करने का प्रयास करें। वहीं लालू प्रसाद ने कहा कि मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं लेकिन आप इतनी दूर चले गए।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। रविवार को वह एम्स में भर्ती हुए थे।पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समेत कई बड़े नेताओं की ओर से दुख जताया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे साथ नहीं हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है। रघुवंश प्रसाद जिस विचारधारा के साथ बड़े हुए, उसे जीने की कोशिश की। जब मैं भाजपा संगठन कार्यकर्ता के रूप में काम करता था, तब से मैं उन्हें करीब से जानता था।

Raghuvansh Prasad Singh is no more among us. His demise has left a void in the political sphere of Bihar as well as the country: PM Narendra Modi pic.twitter.com/Cs9D7IhZbo

— ANI (@ANI) September 13, 2020


हम कई टीवी बहसों में, तर्कों का आदान-प्रदान करते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हम कई टीवी बहसों में, तर्कों का आदान-प्रदान करते थे। वह यूपीए में कैबिनेट मंत्री थे, मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विकासात्मक कार्यों के लिए उनके लगातार संपर्क में रहा करता था। प्रधानमंत्री ने कहा मैं सोचता था कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और बिहार की सेवा में वापस आ जाएंगे। 3-4 दिन पहले, उन्होंने एक पत्र में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था जिसमें वह अपने क्षेत्र के विकास के बारे में समान रूप से चिंतित थे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को विकास कार्यों की एक सूची भेजी थी। पीएम ने कहा मैं नीतीश से अनुरोध करूंगा कि हम उनके अंतिम पत्र में व्यक्त भावनाओं को पूरा करने का प्रयास करें।

प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 13, 2020


मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए
वहीं उनके निधन की खबर पर लालू यादव ने ट्वीट करते हुए दुख जताया। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि कि मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, रघुवंश सिंह ने 10 सितंबर को राजद से इस्तीफा दे दिया।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया बिहार के वरिष्ठ राजनेता रघुवंश बाबू के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ। उनका पूरा जीवन लोहिया जी और कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों के प्रति समर्पित रहा। गरीब व वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनका समर्पण सदैव याद किया जायेगा। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति।

Posted By: Shweta Mishra