Raha Kapoor New Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-फंक्शन के लिए जामनगर में थे। वो अंबानी परिवार के इस फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए मुंबई से अपने परिवार के साथ यहां आए थे। इसी दौरान उनकी वापस मुंबई लौटने की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें रणबीर राहा को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raha Kapoor New Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्यूट बेटी राहा अपने जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में बनीं हुई हैं। कपल पिछले दो दिनों से अपनी बेटी राहा के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-फंक्शन के लिए जामनगर में थे। वो अंबानी परिवार के इस फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए मुंबई से अपने परिवार के साथ यहां आए थे। वैसे तो कपल राहा को मीडिया के सामने बहुत कम लाते हैं, लेकिन जब जब राहा कैमरे के सामने आई है। पूरा सोशल मीडिया उनकी फोटो से भर जाता है।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

कपल की कंप्लीट फैमिली देख खुश हुए फैंस
बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लास्ट ईयर क्रिसमस के मौके पर अपनी नन्ही परी राहा को पहली बार मीडिया के सामने लाए थे। इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें क्यूट राहा अपने पापा रणबीर की गोद में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रणबीर और उनकी लाडली राहा एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। इसके अलावा वीडियो में आलिया भट्ट भी पिंक कलर के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। कपल की इस कंप्लीट फैमिली फोटो देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश है।

कपल ने अपने डांस से सजाई महफिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मिलकर खूब रंग जमाया। कपल ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने 'केसरिया' पर काफी कमाल डांस किया।

Posted By: Anjali Yadav