लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं राहुल-मुग्धा..
पावर कपल में नजर आए थे मुग्धा राहुलराहुल देव और मुग्धा गोडसे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों ने मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट भी लिया है। सूत्रों की माने तो दोनों उस फ्लैट में शिफ्ट भी कर गए हैं। दोनों की जोड़ी हाल ही में एक रियलटी शो पावर कपल में नजर आई थी। दोनों का लव रिलेशनशिफ काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में छाया हुआ है। दोनों के बीच है दस साल का फासला
एक फैशन शो के दौरान राहुल और मुग्धा की मुलाकात हुई थी। दोनों की उम्र में लगभग दस साल का फासला है। राहुल देव ने 1998 में रीना देव से शादी की थी। साल 2009 में कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई। दोनों का एक बेटा अर्णव भी है। मुग्धा ने अपने एक बयान में कहा था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। उनके लिए ये पल बहुत खास हैं। मुग्धा इससे पहले डेटिंग की खबरों से बचती हुई नजर आईं थी। अब सब के सामने उन्होंने अपनी लव लाइफ को स्वीकार कर लिया है।