कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध पर केंद्र सरकार पर वार किया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को झूठ की लूट की सूट-बूट की सरकार करार दिया है।

नई दिल्ली (एएनआई)। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध पर केंद्र सरकार पर वार किया। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि उन्होंने जो किया-बढ़ाया जिससे उनके मित्रों की आय चार गुना बढ़ गई, जबकि किसानों की आय आधी हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार है। कांग्रेस नेता ने हाल के किसानों के विरोध से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया।

कहा- किसान की आय दुगनी होगी।
किया- &मित्रों&य की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी।
झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार। pic.twitter.com/anSiQ8Zird

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 2, 2020


प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
पिछले मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि क्षेत्र के कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को सातवें दिन दिल्ली के बाहरी इलाकों के अलावा संत निरंकारी समागम मैदान पर प्रदर्शन जारी है। कल रात केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी मांगों को देखने के लिए एक समिति गठित करने की पेशकश की, जिसे किसानों ने अस्वीकार कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष गुरुवार को फिर से बैठक को लेकर सहमत हैं। 27 नवंबर को हजारों किसान दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra