-आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देशभक्त नहीं हो सकते

-मोदी की विकास योजनाओं को धरातल पर लाने को कार्यकर्ता जुटेंगे

वृंदावन: देश तोड़ने की बात भाजपा युवा मोर्चा कतई सहन नहीं करेगा। आतंकियों का समर्थन करने वाले भारतीय कैसे हो सकेहै। जेएनयू मामले में राहुल गांधी का समर्थन क्या साबित करता है। देश की जनता खुद समझ सकती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आयी। उनके द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यो को भाजयुमो कार्यकर्ता धरातल पर लाकर उसका लोगों के बीच पूरे देश में प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा का शनिवार से शुरु हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर शुक्रवार को छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में पत्रकारों से बात करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद युवा मोर्चा का यह अधिवेशन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उ.प्र। की भूमि पर इसलिए भी हो रहा क्योंकि इस धरती ने भाजपा के 72 सांसद चुनकर यहां से भेजे। पं। दीनदयाल उपाध्याय की यह जन्मभूमि हैं। उन्होंने इशारे में कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ हो रहा, वह किसी से छिपा नहीं है। अब युवा कार्यकर्ता भाजपा मोदी के विकास कार्यो के साथ जनता के बीच जाएंगे और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे। किसान और गरीब वर्ग को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय अधिवेशन में केंद्र सरकार के तमाम मंत्री अपने-अपने मंत्रालय की उपलब्धियों को बताएंगे।

जेएनयू प्रकरण पर सवाल के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा कि मामले में कन्हैया कुमार को जमानत इसलिए सशर्त मिल गई कि वे देश को सशक्त करने की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व कश्मीर को अलग करने की बात कर रहे लेकिन कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और रहेगा। देश की आबादी का सत्तर फीसद युवा है और ये युवा किसी भी दशा में देश को कमजोर नहीं होने देंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि आतंकियों का समर्थन अगर कांग्रेस करती हैं तो निश्चित रूप से पार्टी का स्तर गिरेगा।

Posted By: Inextlive