-0.8 एमएम बारिश ने गर्मी से दी राहत

-उमस बढ़ने के साथ लोगों की बढ़ी परेशानी

RANCHI: रविवार को कांके ब्लॉक में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं सिटी के मेन रोड में सिर्फ छींटे पड़े। जिले में 0.8 एमएम हुई बारिश के कारण ह्यूमिडिटी बढ़ गई। बेमौसम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाया, वहीं उमस ने लोगों की परेशानी भी बढ़ाई।

पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक यू श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से सर्कुलेशन बन रहा है। इस वजह से झारखंड में बादल छाए हुए हैं। हालांकि अभी मानसून की तरह बारिश नहीं होगी। लेकिन झारखंड के कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है, वो भी सर्कुलेशन का असर है। अगले पांच दिनों तक राजधानी का मौसम ऐसा ही रहेगा। रविवार को सिटी का मैक्सीमम टेंपरेचर फ्7.ख् डिग्री रहा जबकि मिनिमम टेंपरेचर ख्क्.भ् ि1डग्री रहा।

रवींद्र उत्सव में जमाया रंग

कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की क्भ्म्वीं जयंती के अवसर पर देशप्रिय क्लब में रवींद्र उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रवींद्र साहित्य की मर्मज्ञ डॉ। रत्ना बनर्जी थीं। मौके पर टैगोर की नायाब रचना तासेर देश की जीवंत प्रस्तुति की गई। रवींद्र जयंती यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से प्लाजा हॉल में मनाई गई। इस अवसर पर रवींद्र संगीत की प्रस्तुति और नृत्य नाटिका का भी मंचन किया गया।

Posted By: Inextlive