- बीते 24 घंटे में हुई 35.4 मिलीमीटर बारिश

- साढ़े तीन बजे ही छाए काले बादल

RANCHI (2 Oct): राजधानी में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश शुरु हो गयी। दिन के तीन बजे ही आसमान काले बादलों से ढक गये और साढ़े तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोगों को बस स्टॉप और दुकानों का सहारा लेना पड़ा। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ए वदूद ने बताया कि झारखंड से मानसून अभी गया नहीं है। मानसून अभी भी एक्टिव है, इसके साथ ही स्थानीय कारणों से भी बारिश हो रही है।

फ्भ्.ब् मिलीमीटर हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रांची में सोमवार को फ्भ्.ब् मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का तापमान जहां फ्क्.भ् डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं रात का तापमान ख्0.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। विभाग के अनुसार, रांची में चार अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। इसमें तीन अक्टूबर को अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।

लास्ट वीक से ठंड शुरू

श्री वदूद ने बताया कि रांची में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड शुरू होती है। अभी जो बारिश हो रही है उससे ठंड में बढ़ोतरी होगी और यह बढ़ती जाएगी। वहीं पर्यावरणविद डॉ नितिश प्रियदर्शी ने बताया कि रांची में अक्टूबर लास्ट वीक से गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो जाती है। नवंबर से इसका असर दिखने लगता है और मार्च फ‌र्स्ट वीक तक यह सिलसिला चलता है।

ऐसा रहेगा अगले छह दिनों का मौसम

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान स्थिति

0फ् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल, बारिश होगी

0ब् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल, बारिश होगी

0भ् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल, बारिश होगी

0म् अक्टूबर फ्0 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल

07 अक्टूबर ख्9 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल रहेंगे

0ख् अक्टूबर ख्9 डिग्री ख्ख् डिग्री आंशिक बादल रहेंगे

वर्जन- रांची में अक्टूबर लास्ट वीक से सर्दियों की शुरुआत होगी। सोमवार को हुई बारिश स्थानीय कारणों और मानसून के एक्टिव रहने की वजह से हुई है।

ए वदूद मौसम विज्ञानी बीएयू

Posted By: Inextlive