तापमान कम रहने से शहरवासियों को गर्मी से मिली कुछ राहत

दो दिन छाए रहेंगे बादल, गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

Meerut । शुक्रवार को सुबह धूप रही तो दोपहर होते-होते आंशिक बादल छाने लगे, ऐसे में शहरवासियों को तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होने के कारण गर्मी भी कम रही है, आज भी मौसम वैज्ञानिक कल जैसे ही मौसम होने की संभावना बता रहे है, ये पूरा हफ्ता ही राहत भरा होगा, इसका अनुमान जताया जा रहा है।

दो दिन बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी आंशिक बादल रहेंगे और तापमान भी अधिकतम 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 23 और 24 जून को बारिश के आसार है और बादल भी छाए रहेंगे, इसके बाद सप्ताह के लास्ट तक लगातार आंशिक बादल व तापमान भी कम रहने के आसार है, जिसके बाद अगले सप्ताह बारिश का अनुमान है।

23 और 24 दो दिन बारिश के आसार है, सप्ताह के लास्ट तक गर्मी कम रहेगी और अगले सप्ताह बारिश हो सकती है।

डॉ। एएन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक

Posted By: Inextlive