आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से कई इलाके बाढ़ की चपेट आ गए हैं। सड़कें जलमग्न हैं और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बारिश से बिगड़े हालातों को देखते पीएम मोदी ने आंध्रप्रदेश के सीएम से बात की है। वहीं मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश की आशंका है।


मुंबई / आंध्र प्रदेश (एएनआई)। देश में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने से हालात काफी गंभीर है। हैदराबाद और मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तो गुरुवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मुंबई और ठाणे सहित पूरे उत्तर कोंकण क्षेत्र के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। यहां कल भी बहुत भारी बारिश से मुंबई के कुछ हिस्सों में जल जमाव हो गया है। एसडीओ, बारामती, पुणे के अनुसार, पुणे जिले के बाढ़-प्रभावित निमगांव केतकी गांव में 40 अन्य लोगों के बचाव कार्य चल रहा है, जबकि 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इंदापुर के पास एक अन्य घटना में वाहन डूबने के चलते दो लोगों को बचाया गया है। पीएम ने आंध्रप्रदेश के सीएम से की बात
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद वहां के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से फोन पर बात की। राज्य में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यहां राहत व बचान कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बारिश से प्रभावित क्षेत्रों और वहां की स्थितियों के बारे में सीएम ने पीएम को जानकारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद के लिए उपाय कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार रात से लगातार हुई भारी बारिश ने लगातार कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

Posted By: Shweta Mishra