PRATAPGARH (30 Dec, JNN): सूबे के कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया गुरुवार की दोपहर अजीतनगर स्थित सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह के घर पहुंचे और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किए। इस मौके पर केपी कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयभानु सिंह, सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, प्यारेलाल खैरा, प्रकाश सिंह, सभासद धर्मशील शुक्ल, श्रीनाध यादव, कासिम बाबा, चंदन सिंह, पप्पू सिंह, अमित सिंह, राजकमल सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद राजा भैया भदरी हॉउस पहुंचे और कमल सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किए। इसके पूर्व राजा भैया ने मां बेल्हा देवी मंदिर पहुंच कर माथा टेंका।

Posted By: Inextlive