रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान भारत और रूस के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत होगी। पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस झड़प में 20 सैनिक शहीद हो गए थे।

नई दिल्ली (एएनआई)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मास्को के लिए निकल गए हैं। वे तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मास्को में आयोजित द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मन के नाजियों पर सोवियत विजय की 75वीं एनिवर्सरी परेड में भी शामिल होंगे। भारतीय रक्षा मंत्री की यह यात्रा पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद हो रही है। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

Leaving for Moscow on a three day visit. The visit to Russia will give me an opportunity to hold talks on ways to further deepen the India-Russia defence and strategic partnership. I shall also be attending the 75th Victory Day Parade in Moscow.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 22, 2020


राजनाथ सिंह ने रवाना होने से पहले किया ट्वीट
रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया है कि वे मास्को की तीन दिवसीय यात्रा के के लिए रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें भारत और रूस के रक्षा और रणनीतिक पार्टनरशिप को प्रगाढ़ करने के लिए बातचीत का मौका मिलेगा। इस यात्रा के दौरान वे 75वीं विक्ट्री डे परेड में भी शामिल होंगे। उनके साथ भारत के रक्षा सचिव अजय कुमार भी जा रहे हैं। ध्यान रहे कि रक्षा मंत्री के साथ डेलीगेशन के तीनों सेनाओं के सैनिक भी जा रहे हैं। सैनिक विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे। इस परेड में विभिन्न देशों की सेनाएं और राष्ट्र के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh