बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज होना है। इसके लिए जेपी नड्डा ने नामांकन कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि जेपी नड्डा बीजेपी अध्यक्ष चुने जाएंगे।


नई दिल्ली (एएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर लीडर जेपी नड्डा ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जेपी नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। राजनाथ सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि जेपी नड्डा जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।हम चुनौतियों पर जीत हासिल करने की कला जानते


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पार्टी ने पिछले पांच वर्षों में अमित शाह के नेतृत्व में जो काम किया वह अद्वितीय था। उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल के माध्यम से भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वहीं नड्डा से आगे की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा चुनौतियां हर समय हैं लेकिन हम चुनौतियों पर जीत हासिल करने की कला जानते हैं। पार्टी सूत्रों के जेपी नड्डा को आज निर्विरोध चुना जाएगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर अमित शाह और नितिन गडकरी सहित वरिष्ठ नेता सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इसमें केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, जिनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, नेता, राज्य प्रमुख और महासचिव भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के जेपी नड्डा को आज निर्विरोध चुना जाएगा। हिमाचल के पूर्व मंत्री जेपी नड्डा को संगठनात्मक अनुभवहिमाचल प्रदेश के एक पूर्व मंत्री, जेपी नड्डा को संगठनात्मक अनुभव है।वह बीते साल जून 2019 में सत्तारूढ़ पार्टी के लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने। जेपी नड्डा अब अमित शाह की जगह लेंगे जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में और साथ ही भारतीय जनता पार्टी प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे हैं। हालांकि अब उनकी जगह पर नड्डा इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं।

Posted By: Shweta Mishra