राजस्थान में एक महिला ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले पति को माैत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर (आईएएनएस)। राजस्थान में पुलिस ने गुरुवार को कहा कि एक 28 वर्षीय एक महिला को उसके पति की हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया था। हत्या 1 जून और 2 के बीच की रात को हुई थी। महिला ने अपने बयान में कहा कि वह गर्भवती थी और इसलिए वह प्रसव के बाद के दाैर में मदद करने के लिए अपनी 15 वर्षीय बहन को साथ लेकर आई थी।

कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया और उसकी मौत हो गई

हालांकि इस दाैरान उसके पति ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी के बाद महिला काफी दुखी और गुस्से में थी। ऐसे में उसने एक कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया और उसकी मौत हो गई। धोद पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमित कुमार नागोरा ने आईएएनएस को बताया महिला को गुरुवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Posted By: Shweta Mishra