चारा घोटाले में लालू के खिलाफ दायर की थी चार्जशीट

धनबाद में खान सुरक्षा महानिदेशक को घूस लेते पकड़ा था

RANCHI (2 Dec) : गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को सीबीआई का डायरेक्टर इंचार्ज बनाया गया है। अस्थाना को इससे पहले इसी साल अप्रैल में सीबीआई का एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। अस्थाना सीबीआई के निवर्तमान डायरेक्टर अनिल सिन्हा का काम संभालेंगे जो शुक्रवार को रिटायर हो गए। फिलहाल अस्थाना सीबीआई में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। अस्थाना को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें सीबीआई का पूर्णकालिक डायरेक्टर बनाया जा सकता है।

रांची में हुआ जन्म, सेंट जेवियर्स में पढ़े

राकेश अस्थाना का जन्म क्9म्क् में रांची में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा झारखंड स्थित नेतरहाट स्कूल से हुई है। उनके पिता एचआर अस्थाना नेतरहाट स्कूल में भौतिकी के शिक्षक थे। राकेश अस्थाना ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की। क्978 में आईएससी करने के बाद आगरा चले गए। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में इतिहास पढ़ाना शुरू किया। क्98ब् में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली और आईपीएस अधिकारी बन गए। उन्हें गुजरात कैडर मिला।

रांची में डीआईजी और धनबाद में रह चुके हैं एसपी

राकेश अस्थाना धनबाद में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा रांची में वह डीआईजी के पद पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने क्99म् में मशहूर चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। उन्होंने इस घोटाले में पहली बार क्997 में लालू प्रसाद यादव से म् घंटे तक पूछताछ भी की थी। क्997 में उनके समय ही लालू पहली बार गिरफ्तार हुए। उस समय उनकी उम्र फ्भ् वर्ष थी, वो तब सीबीआई एसपी के तौर पर तैनात थे। अस्थाना ने ही धनबाद में खान सुरक्षा महानिदेशालय डीजीएमएस के महानिदेशक को घूस लेते पकड़ा था। उस समय तक पूरे देश में अपने तरीके का यह पहला मामला था, जब महानिदेशक स्तर के अधिकारी सीबीआई गिरफ्त में आये थे।

Posted By: Inextlive