इस बार 11 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस पर्व पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती है और भाई राखी के बदले जीवनभर के लिए रक्षा करने का वचन देता है। आज हम आपको बॉलीवुड की फेमस भाई-बहन की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। रक्षाबंधन भाई-बहनों का त्योहार माना जाता है। इस पर्व पर सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है, और बदले में भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने के लिए वचन देते है। श्रावण के हिंदू कैलेंडर महीने में पूर्णिमा के दिन या पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला रक्षा बंधन इस वर्ष 11 तारीख को मनाया जाएगा। आज हम आपको बॉलीवुड की उन भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जो हर साल धूम-धाम से रक्षाबंधन मनाते हैं और एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं।सैफ अली खान और सोहा अली खानपटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड की मशहूर भाई-बहन की जोड़ियों में से एक है। सैफ और सोहा दोनों ही बॉलीवुड में एक्टिंग कर चुके है। सैफ की एक और बहन सबा अली खान है। सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं।


अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों ही बॉलीवुड में काफी अपना नाम जमा चुके हैं। भले ही जाह्नवी अर्जुन की सौतेली बहन हो लेकिन अर्जुन अपनी बहन जाह्नवी पर खूब जमकर प्यार लुटाते हैं। दोनों अक्सर रक्षाबंधन पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं। अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे से तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था।तुषार कपूर और एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी निर्माता एकता कपूर और एक्टर तुषार कपूर भी बॉलीवुड के क्यूट सिबलिंग्स में से एक है। आल्ट बालाजी टेलीफिल्मस की एमडी एकता आज काफी बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। वहीं तुषार बॉलीवुड में कई फिल्मस में एक्टिंग कर काफी नाम कमाया है।

रणबीर कपूर और करीना कपूर रणबीर कपूर और करीना कपूर आपस में एक दूसरे के कजेन है। दोनों ने कई इंटरव्यू में एक दूसरे की बचपन की शैतानियों का खुलासा किया है। हाल ही में रणबीर कपूर की शादी में करीना और करिश्मा दोनों ही जोरों से डांस करते हुए नजर आयी थीं।

Posted By: Kanpur Desk