राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने नया गाना रिलीज किया है। यह गाना 4 अगस्त को सुबह लाॅन्च किया गया। इस बात की जानकारी पवन सिंह ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी।


कानपुर। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले, भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 'जय श्री राम' नाम का एक नया साॅन्ग जारी किया। इसे 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाने के लिए तैयार किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बुधवार को शिलान्यास समारोह की तैयारी चल रही है और इस दिन को चिह्नित करने के लिए पवन ने अपना गाना जारी किया।

जय श्री राम ने मचाई धूम
'जय श्री राम &यएक ऑडियो साॅन्ग है। यह आज पहले जारी किया गया और तेजी से वायरल हुआ। अब तक, यह 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे पवन ने गाया है, जबकि गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं हैं और छोटू रावत द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। पवन सिंह एक भोजपुरी स्टार हैं। वह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से फैंस के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ काम किया है। इसके अलावा, वह हर अवसर पर गाने जारी करते हैं जो उनके प्रशंसकों द्वारा पसंद किए जाते हैं और 'जय श्री राम' उनमें से एक है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari