छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: रामनवमी पर रविवार को शहर के तमाम रामनवमी अखाड़े अपने-अपने क्षेत्रों में भव्य शोभा यात्रा निकालेंगे। शोभा यात्रा में श्रद्धालु शहरवासी कई आकर्षक झांकियों का दर्शन करेंगे। साथ ही अखाड़ों के करबतबाज एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेंगे। शोभयात्रा शाम से देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में निकलेगी। कहीं राम दरबार, कहीं भारत माता की भव्य प्रतिमा, भारतीय नव वर्ष की झांकी, श्रीराम सबरी संवाद की झांकी, हिरण वध, नदी पार कराते केवट की झांकी, भगवान राम द्वारा शिव की पूजा करना, अशोक वाटिका, सुरसा की झांकियां भी शहर के लोगों को देखने को मिलेंगी।

होगा भजन-कीर्तन

अखाड़ों ने बाहर से करतबबाजों के साथ ही आतिशबाजों और डंका-ताशा पार्टी भी बुलाया है। कुछ अखाड़ों की शोभा यात्रा में को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए घोड़ा भी शामिल किया जाएगा। साथ ही बैंड बाजा एवं डीजे भी शामिल रहेगा। जिसमें धार्मिक गीत एवं भजन कीर्तन होगा। इधर, श्रीराम जन्मोत्सव को ले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर गली मुहल्लों को भगवा रंग के झंडे से पाट दिया गया है। विभिन्न अखाड़ों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में भगवा रंग के झंडे लगाए हैं।

बढ़ी शहर की सुरक्षा

पूरा शहर भगवान राम और वीर हनुमान के भजनों से गुंजायमान हो रहा है। शाम को अखाड़ों की विद्युत सज्जा देखते ही बन रही है। लोगों ने भगवा रंग की टीशर्ट, शर्ट, कुर्ता, गमछा, टोपी, धोती की खूब खरीदारी की है। शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और गली मुहल्लों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रामनवमी को लेकर देवी मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सोनारी रामनवमी अखाड़ा समिति मना रही 25वीं वर्षगांठ

श्रीश्री रामनवमी अखाड़ा सम्मान समिति के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस बार कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोनारी के डिस्पेंसरी चौक में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष टीनू दुबे ने बताया कि वर्ष 1994 से सफलतापूर्वक रामनवमी पर कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इस बार भी समिति की ओर से सेवा सम्मान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमे भोग व शर्बत-जल वितरण के साथ विभिन्न अखाड़ा के उस्तादों को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सोनारी क्षेत्र के खिलाडि़यों के घायल होने पर त्वरित इलाज किया जाएगा। समिति के सभी सदस्य एक ड्रेस कोड मे नजर आएंगे। टीनू दुबे ने बताया कि समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा स्वयं झाडू लगाकर सड़क की साफ-सफाई किया जाएगा, ताकि खिलाडि़यों को करतब प्रदर्शनी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पिछले 25 वर्षो से जय कुमार दुबे व राणा विनोद के नेतृत्व कार्यक्रमों का संचालन करती आ रही है। इस अवसर पर सुधीर कुमार पप्पू, शीतल, सुखदेव सिंह, राणा विनोद, विनय दुबे, प्रदीप अग्रवाल, मुन्ना सिंह, रवि ठाकुर, अशोक जायसवाल, रवि नायडु व धनंजय दुबे उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive