-हनुमान के साथ रावण ने भी फावड़ा उठाकर किया मैदान साफ

-बरसात से लगा है जीमखाना मैदान में हुई है गंदगी का अंबार

मेरठ : जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं। वहीं नगर निगम के अधिकारी उनके इस अभियान को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे है। यह सारा मामला जिमखाना मैदान से जुड़ा हुआ है।

मेरठ। नगर निगम ने जिमखाना मैदान का कीचड़ साफ करने के लिए कुछ नहीं किया तो भगवान श्रीराम, हनुमान, रावण आदि को पहल करनी पड़ी। उन्होंने खुद फावड़ा व तसला लेकर मैदान की सफाई की। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

जिमखाना मैदान में श्रीराम लीला शहर कमेटी की तरफ से श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो दिन की बारिश ने पूरे मैदान में कीचड़ भर दिया है, जिससे रामलीला मंचन में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।

नगर निगम के अधिकारी नहीं कर रहे थे सफाई-

पिछले कई दिनों से जीमखाना मैदान में श्रीराम लीला का आयोजन चल रहा है। लेकिन बारिश के कारण वहां पर कीचड़ हो गया है। अब नगर निगम अधिकारी साफ सफाई नहीं करवा रहा है। जिससे श्रीराम लीला के मंचन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आसपास के काफी दर्शक देने आते है श्रीराम लीला -

जीमखाना मैदान में पिछले सत्तर सालों से भी ज्यादा समय से श्रीराम लीला का मंचन चल रहा है। यहां पर दो हजार से तीन हजार दर्शक श्रीराम लीला का मंचन देखने के लिए आते है। बारिश के पानी से फेल रहे कीचड़ व गंदगी से दर्शक भी श्रीराम लीला का मंचन देखने के लिए नहीं पहुंच रहे है।

मथुरा से आए कलाकार लगा रहे है नगर निगम के खिलाफ नारे-

इस श्रीराम लीला में मथुरा से सभी कलाकार आए हुए है। वह

मैदान में कीचड़ व गंदगी को देखकर नगर निगम अधिकारियों को जमकर कोस रहे है। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

धार्मिक कार्यक्रमों में भी नहीं ध्यान दे रहा है नगर निगम -

- श्रीराम लीला में आए कलाकार पिछले कई दिनों से श्रीराम, हनुमान, रावण व अन्य पात्र की भूमिका अदा कर रहे है।

नगर निगम धार्मिक कार्यक्रमों भी जिमखाना मैदान की सफाई नहीं करवा रहा है। जिससे श्रीराम लीला मैदान में आने वाले दर्शकों को बैठने की काफी दिक्कत हो रही है।

Posted By: Inextlive