रामायण की सीता बनी दीपिका चिलखिया ने रामायण के सीन को याद किया जिसमें वो अपनी चारों बहनों के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने गर्लपाॅवर का संदेश भी दिया।

कानपुर। इन दिनों हर घर में 9 से 10 बजे सुबह- शाम के वक्त डीडी नेशनल ही देखा जाता है। लाॅकडाउन में इस महामारी के समय में हर कोई घर पर बैठा ऊब रहा है। ऐसे में रामानंद सागर की रामायण और उसके निभाए पात्र दिल को एक सुकून दे जाते हैं क्योंकि ये रीटेलिकास्ट हो रही है। ऐसे में रामायण के किरदार फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं फिर चाहे वो राम का रोल करने वाले अरविंद गोविल हों या सीता का अभिनय करने वाली दीपिक चिलखिया।

View this post on Instagram#ramayan #girlpower#sita ji with her sisters 👍#shivsagarchopra#sagarworld#ramayanworld#spread love #spreadhappiness#spread positivity #3may 😊

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on Apr 16, 2020 at 3:52am PDT

रामायण में अपनी बहनों को किया याद

रामायण की सीता यानि कि दीपिका चिलखिया ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दीपिका रामायण में अपनी बहनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के साथ नजर आ रही हैं। ये रामायण का ही कोई सीन प्रतीत हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ये फोटो अपलोड की और इस पर कैप्शन लिखा, 'ये रामायण की गर्लपाॅवर है, सीता जी अपनी बहनों के साथ। प्यार फैलाइए और पाॅजिटिविटी भी।'

रामायण में दिखाया जाना है रावन वध

बता दें कि इस वक्त रामायणई के रीटेलिकास्ट में राम- रावण का युद्ध दिखाया जा रहा है। हो सकता है कि 17 अप्रैल की शाम के शो में रावण वध दिखाया जाए। लोगों को ये शो बहुत पसंद आ रहा है और ये बात तो इसकी टीआरपी से ही पता लग जा रही है। इसके साथ ही महाभारत भी खूब देखी जा रही है। महाभारत शाम को 7-8 बजे तक आती है और दोपहर में 12-1 बजे तक।

Posted By: Vandana Sharma