मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मुंबई (एएनआई)। दिग्गज अभिनेता अरविंद त्रिवेदी, जिन्हें पौराणिक टीवी सीरीयल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उनका मंगलवार रात निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। अरविंद के सह-कलाकार सुनील लहरी ने दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर के साथ दिल दहला देने वाली खबर साझा की और बुधवार तड़के इंस्टाग्राम पर लिखा, "बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण का रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' उन्होंने कहा, "मैं अवाक हूं, मैंने अपने पिता जैसे अपने मार्गदर्शक शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया है।"

बुधवार सुबह किया गया अंतिम संस्कार
अरविंद काफी समय से अस्वस्थ थे और चलने में भी असमर्थ थे। उनका मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे अरविंद का अंतिम संस्कार किया गया। इस साल की शुरुआत में, अरविंद की मौत के बारे में फर्जी खबरें ऑनलाइन प्रसारित हुईं और तक लहरी ने पुष्टि की कि वह ठीक हैं।

We have lost Shri Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he will be remembered for his work in the Ramayan TV serial. Condolences to the families and admirers of both actors. Om Shanti. pic.twitter.com/cB7VaXuKOJ

— Narendra Modi (@narendramodi) October 6, 2021

पिछले साल उड़ी थी अफवाह
उन्होंने एक तस्वीर साझा की और मई 2021 में लिखा, "आजकल, हम कोविड -19 महामारी के कारण बुरी खबरों से घिरे हुए हैं, और इस बार, यह अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) के बारे में फर्जी खबर थी। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो इस तरह फैला रहे हैं। ऐसा करने से बचें। भगवान की कृपा से, अरविंद जी ठीक हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।" खैर इस बार अरविंद के निधन की खबर सच्ची है और वह अब हमारे बीच नहीं रहे।

रामायण का हुआ था पुनः प्रसारण
रामानंद सागर ने कल्ट हिट टीवी शो 'रामायण' का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया। यह सीरीयल पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, पिछले साल COVID-19 महामारी-प्रेरित लॉकडाउन की घोषणा के बाद छोटे पर्दे पर इसका फिर से प्रसारण किया गया था। 'रामायण' में रावण का प्रतिष्ठित किरदार निभाने के अलावा, अरविंद ने हिट टीवी शो 'विक्रम और बेताल' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मशहूर एक्टर थे अरविंद
दिवंगत स्टार का गुजराती सिनेमा में तीन दशकों से अधिक समय तक एक शानदार करियर रहा। 'देश रे जोया दादा परदेश जोया' अब तक की सबसे लोकप्रिय गुजराती फिल्मों में से एक है। अपने अभिनय के अलावा, अरविंद ने 1991 से 1996 तक संसद सदस्य के रूप में सेवा करके राजनीति में भी प्रवेश किया। 2002 और 2003 के बीच, एक संक्षिप्त अवधि के लिए, दिवंगत अभिनेता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के लिए एक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari