कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिनों के लिए दोनों भेजे गए जेल। एनआईए की टीम ने तमाड़ पुलिस की मदद से की कार्रवाई।

RANCHI(16 Jan): पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में एनआइए टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन शख्स को अदालत में पेश किया गया, जहां से पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पांच दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में जय गणेश लोहरा और प्रफुल कुमार महतो शामिल हैं। साक्ष्य एकत्र कर एनआइए की टीम ने तमाड़ थाना पुलिस की मदद से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

नक्सलियों को की थी आ‌र्म्स सप्लाई

इनके खिलाफ नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। कहा गया है कि इन दोनों ने ही कुंदन पाहन दस्ते को हथियार सप्लाई की थी। इन दोनों को पकड़ने के लिए एनआईए की टीम पिछले एक माह से रांची में कैंप किए हुए थी और दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही थी।

 

पूर्व मंत्री राजा पीटर समेत कई जेल में बंद

दरअसल, रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में पूर्व मंत्री राजा पीटर, कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, रमेश सिंह मुंडा के बॉडीगार्ड रहे शेषनाथ सिंह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है। इसके अलावा राम मोहन सिंह मुंडा और संतोष वर्मा भी जेल में बंद हैं। इन्हें एनआइए की टीम ने सरकारी गवाबनाया है।

 

क्या कहते हैं आरोपियों के परिजन

गिरफ्तार युवकों के परिजनों का आरोप है कि बिना कसूर के इन दोनों युवकों को एनआईए ने पूछताछ के नाम पर गिरफ्तार किया है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive