आज शाम को रणबीर- आलिया की शादी होनी है। जिसमें दिन के समारोह में हल्दी सबसे पहले होगी। इसलिए मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ रणबीर के घर पहुंच गई हैं। साथ हीआलिया की बहन शाहीन भट्ट और सोनी राजदान को भी मुंबई के बांद्रा इलाके में 'संजू' अभिनेता के आवास पर देखा गया।

मुंबई (एएनआई)। आखिरकार, बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का दिन आ गया है। आज दिन के समारोह में हल्दी सबसे पहले होगी। रणबीर की मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ रणबीर के घर पहुंच गई हैं। नीतू ने पीले-हरे रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। जिसपर उन्‍होनें भारी झुमके पहने थे, और बालो को एक बन में बांधे थे। वहीं रिद्धिमा ने नेकलाइन कढ़ाई के साथ सफेद कलर का कुर्ता पहना है । जिसपर उन्होंने पिंक लिपस्टिक और आई शैडो से अपना मेकअप किया है।

View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ऋषि कपूर की याद में एक पूजा का भी किया गया था आयोजन
इससे पहले आज आलिया की मां और बहन, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट को हल्दी समारोह के लिए रणबीर के बांद्रा स्थित घर में प्रवेश करते देखा गया। कल, आलिया और रणबीर के मेहंदी समारोह में भाग लेने के बाद, माँ-बेटी की जोड़ी ने बहुप्रतीक्षित शादी की तारीख के बारे में जानकारी की पुष्टि की। मेहंदी समारोह से पहले, बुधवार को रणबीर के आवास पर उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर की याद में एक पूजा का भी आयोजन किया गया था, जिनका 30 अप्रैल, 2020 को कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था।

Posted By: Kanpur Desk