Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding pics: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार पति-पत्नी बन गए। दोनों ने सात फेरे लिए और विवाह समारोह संपन्न हो गया। रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखें इस कपल की वेडिंग पिक्‍स।

मुंबई (एएनआई)। Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding pics: फैंस का इंतजार आखिर खत्म हो गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं और अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हैं। यह विवाह समारोह परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में हुआ, जिनमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, लव रंजन, करण जौहर और अयान मुखर्जी शामिल थे। यहां देखें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पहली तस्‍वीरें, जो सभी के दिलों पर छाने को बेताब हैं।

View this post on Instagram A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

सात बजे आए सामने
रणबीर और आलिया शाम 7 बजे पपराजी के लिए नवविवाहित बनकर पोज देने आए। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि यह जोड़ा 17 अप्रैल को मुंबई के लग्जरी होटल ताजमहल पैलेस में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेगा।

मेहंदी सेरेमनी में रही धूम
बुधवार को एक विशेष पूजा और मेहंदी समारोह रखा गया था। जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए। करिश्मा ने मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की थी वहीं रणबीर की बहन और मां ने अपने हाथ में लगी मेहंदी दिखाई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari